कांग्रेस के पूर्व विधायक रामप्रीत राय को दी गई श्रद्धांजली

कांग्रेस के पूर्व विधायक रामप्रीत राय को दी गई श्रद्धांजली
Facebook WhatsApp

रक्सौल। आदापुर कांग्रेस कार्यालय गांधी आश्रम में प्रखंड अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता के अध्यक्षता में कांग्रेस के पूर्व विधायक स्व. रामप्रीत राय  के तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से मोतिहारी जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष प्रो. अखिलेश दयाल शामिल हुए। उन्होंने पूर्व विधायक के महान व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे सन् 1972 से 1977 एवं 1982 तक दो बार कांग्रेस के विधायक रहें।भारतीय युवा कांग्रेस से राजनीति जीवन की शुरुआत कर  वे बेहद सरल और व्यवहार कुशल एवं जनप्रिय विधायक साबित हुए।1977 में जब बिहार में सम्पूर्ण क्रान्ति के लौ में कांग्रेस के दिग्गज नेता चुनाव हार गए तो आदापुर विधानसभा से लगातार दुसरी बार रिकार्ड मतों से विजई हुए।

महागठबंधन के पूर्व प्रत्याशी पूर्व मंत्री श्याम बिहारी प्रसाद ने कहा कि हरदिल अजीज और शांत स्वभाव के व्यक्ति थे रामप्रीत राय।

उक्त कार्यक्रम में आदापुर अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष फिरोज अहमद,मदन यादव, बैधनाथ प्रसाद, महम्द फैजुल्लाह, मैनेजर राय, महम्द आशिक, अतिऊल्लाह खां, हरेश्वर पाल, रामबाबू सिंह, संजय कुमार, संजय कुशवाहा, मोहन राम, शिवशंकर राम, अनवारुल हक, परमानंद प्रसाद,असरफ अली, शिवजी प्रसाद, शिवपूजन प्रसाद, साबिर अंसारी, सहित अनेकों कांग्रेसी उपस्थित थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page