बरियारपुर से आर्म्स , विदेशी शराब और 1. 34 लाख कैश के साथ एक गिरफ्तार
मोतिहारी। शहर में छतौनी थाना क्षेत्र इन दिनों सुर्खियों में है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि माफियागिरी का हब बन रहा है यह इलाका। पहले राकेश शर्मा और अब पंकज कुमार सिंह की गिरफ्तारी और असलहा और महंगी शराब सहित हार्ड कैश की बरामदगी।
बताते है कि छतौनी थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पंकज सिंह को हथियार, कारतूस, नकदी और विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कोटवा थाना क्षेत्र के सुबैया निवासी पंकज कुमार सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से एक पिस्टल, चार जिंदा कारतूस, 1 लाख 34 हजार 4 सौ 70 रुपये नकद, 2.25 लीटर विदेशी शराब और दो मोबाइल फोन बरामद किए है।
बताया गया है कि शराब काफी मानी ब्रांड की है। जाहिर है पुलिस कप्तान की पैनी नजर इन दिनों छतौनी थाना के इलाके पर है जहा पुलिस को एक के बाद एक बड़ी उपलब्धि हासिल हो रही है। पुलिस के अनुसार, पंकज कुमार सिंह का वर्तमान पता छोटा बरियारपुर स्थित कोल्ड स्टोरेज के पीछे बने अपार्टमेंट में है। उसका स्थाई पता कोटवा का सोबैया गांव बताया गया है, जो कथित तौर पर खुद को मीडियाकर्मी भी बताता था। पुलिस ने आरोपी के पास से एक पिस्टल और चार जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। दो बरामद मोबाइल फोन को खंगाला जा रहा है।
पुलिस के मुताबिक, मामले में बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम की संबंधित धाराओं के साथ आर्म्स एक्ट की धारा में छतौनी थाने में केस रजिस्टर्ड किया गया है । पूर्व से इसपर चकिया और छतौनी उत्पाद अधिनियम के तहत दो मामले है।
गिरफ्तार आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है। बरामद हथियार और कारतूस को लेकर भी जांच की जा रही है कि इनका इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जाना था और यह असलहे आए कहा से।
पुलिस टीम में प्रशिक्षण डीएसपी अभिषेक कुमार खतौनी के कर के लिए इंस्पेक्टर रणधीर भट्ट थाना अध्यक्ष खतौनी अमित कुमार अपर थाना अध्यक्ष अभिनव राज सब इंस्पेक्टर ज्योति कुमारी अंकुल कुमार सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

