335 बोतल नेपाली शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
बनकटवा। झरोखर थाना पुलिस और एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई में बुधवार की देर शाम नगरवा टोला के पास विशेष संयुक्त गश्त के दौरान भारत-नेपाल सीमा स्तंभ संख्या 357/3 से लगभग 3 किमी भारतीय क्षेत्र के अंदर एक तस्कर को 335 बोतल नेपाली कस्तूरी शराब के साथ दबोच लिया गया।
उक्त तस्कर की पहचान घोड़ासहन थाना क्षेत्र के बसवरिया गांव निवासी सुभाष कुमार (19 वर्ष), पिता सुरेंद्र राय के रूप में की गई है।बरामद शराब की कुल मात्रा 100.5 लीटर बताई जा रही है। पकड़े गए तस्कर को अग्रिम कार्रवाई हेतु झरोखर थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है। इसकी जानकारी एसएसबी अधिकारियों ने दी।

