पुलिस की संयुक्त छापेमारी में नेपाली कस्तूरी शराब सहित कारोबारी गिरफ्तार

पुलिस की संयुक्त छापेमारी में नेपाली कस्तूरी शराब सहित कारोबारी गिरफ्तार
Facebook WhatsApp

रक्सौल। स्थानीय पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आश्रम रोड में छापेमारी कर 130 पीस नेपाली कस्तूरी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान बंजरिया थाना क्षेत्र के सिंघिया गुमटी निवासी शमिद मियां के पुत्र सद्दाम हुसैन के रूप में की गई है।

थानाध्यक्ष रमेश कुमार महतो ने बताया कि सूचना के आधार पर तत्काल कार्रवाई की योजना बनाई। इसके बाद पुलिस एवं एलटीएफ की संयुक्त टीम गठित कर आश्रम रोड में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान संदिग्ध युवक को पकड़कर उसकी तलाशी ली गई, जिसमें उसके पास से 130 पीस नेपाली कस्तूरी शराब बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने शराब को जब्त करते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया। 

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page