आगामी छठ पर्व के बाद तक मुफ्त रात्रि बस सेवा देगी मोतिहारी पुलिस,एसपी ने हरी झंडी दिखाकर दो बस को किया रवाना
मोतिहारी। दूसरे जिले या प्रदेश से आने वाले जिलेवासियों को स्टेशन या बस स्टैंड से सुरक्षित उनके घर पहुंचाने के उद्देश्य से रात्रि बस सेवा देते हुए पुलिस ने निःशुल्क बस यात्रा शुरू किया है। पुलिस लाइन में दो बसों को हरी झंडी दिखाकर एसपी स्वर्ण प्रभात ने रविवार को रवाना किया है। बताया गया है कि यह सेवा रविवार से ही शुरू की जा रही है जो छठ पूजा के बाद तक चलाई जाएगी।
पुलिस कप्तान ने बताया है कि बाहर से अपने घर आने वाले यात्रियों को रात के वक्त घर जाने में विशेष कठिनाई हो जाती है और कई बार यह लोग अपराधी के शिकार हो जाते हैं। बदमाश और ठग छिनतई, चोरी और लूट जैसी घटनाओं को अंजाम दे देते हैं। इसको देखते हुए पुलिस ने यह व्यवस्था बहाल की है कि रात में बस स्टैंड या स्टेशन पहुंचने वाले लोगों को पुलिस बस से उनके घर तक सुरक्षित पहुंचाएगी।
बस में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए है, ऐसे में किसी भी यात्री के साथ गड़बड़ी की आशंका नहीं रहेगी। जाहिर है कि पुलिस अधीक्षक के इस प्रयास का प्रदेश से मजदूरी कर घर लौटने के क्रम में गाढी़ कमाई बचेगी वहीं वे सुरक्षित अपने घर पहुंच जायेंगे।

