पुणे में राजकीय सम्मान के साथ होगा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार

पुणे में राजकीय सम्मान के साथ होगा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार
Facebook WhatsApp

मुंबई। दिग्गज भारतीय अभिनेता नाना पाटेकर के निधन से सारा देश शोक में डूबा हुआ है। 75 वर्षीय नाना का आज तड़के गोवा के पणजी में निधन हो गया। बॉलीवुड सितारों ने सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।स्मृतिशेष नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ पुणे में किया गया।

अक्षय कुमार ने फिल्म ‘वेलकम’ की नाना पाटेकर के साथ एक पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें याद किया। उन्होंने लिखा कि नाना उन चुनिंदा कलाकारों में थे, जिन्हें दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने के लिए ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं पड़ती थी। उनकी आवाज, ऊर्जा और अभिनय में ईमानदारी उन्हें सबसे अलग बनाती थी। अक्षय ने ‘वेलकम’ के अलावा हाल ही में ‘हाउसफुल 5’ में नाना के साथ काम करने की याद भी साझा की।

रितेश देशमुख ने नाना के निधन पर गहरा सदमा जताते हुए उन्हें बेजोड़ अभिनेता बताया। उन्होंने कहा कि नाना की अपनी अलग शैली थी और उन्होंने अपने अभिनय से लोगों के दिलों में खास जगह बनाई। रितेश ने उनके साथ ‘ब्लफमास्टर’ और ‘हाउसफुल 5’ में काम करने की यादें भी साझा कीं। नील नितिन मुकेश और मुकेश छाबड़ा ने भी नाना को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी।निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने नाना को याद करते हुए ‘अब तक छप्पन’ और ‘भूत’ जैसी फिल्मों में उनके योगदान का उल्लेख किया। अभिनेत्री खुशबू सुंदर ने उनके निधन को बेहद चौंकाने वाला बताते हुए कहा कि नाना के साथ काम करना उनके लिए सम्मान और सौभाग्य की बात थी। अभिनेता प्रकाश राज ने भी भावुक संदेश के साथ उन्हें श्रद्धांजलि दी।

अनुपम खेर ने भी नाना पाटेकर के निधन पर दुख जताया। उन्होंने बताया कि वह इस समय वाशिंगटन डीसी में हैं और अपना नाटक खत्म करने के बाद उन्हें अपने मित्र नाना के निधन की खबर मिली। उन्होंने इस खबर को बेहद दुखद बताया। अभिनेता सनी देओल ने कहा कि उन्हें अब भी यकीन नहीं हो रहा कि नाना उनके बीच नहीं हैं। उन्होंने बताया कि दोनों ने कभी साथ काम नहीं किया, लेकिन उनका रिश्ता कई वर्षों से खास था। सनी ने नाना को निडर और जिंदादिल इंसान बताते हुए कहा कि वह उन्हें हमेशा इसी रूप में याद रखेंगे।सुनील शेट्टी ने भी नाना को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनके जैसा इंसान दोबारा मिलना मुश्किल है। उन्होंने नाना की सादगी, अपनी जड़ों से जुड़े रहने और बेबाक अंदाज की तारीफ करते हुए लिखा कि नाना सिर्फ एक थे और उनके जैसा कोई दूसरा नहीं होगा। नाना पाटेकर की अंतिम इच्छा के मुताबिक उनका अंतिम संस्कार पुणे स्थित उनके फार्म हाउस में किया जाएगा। उन्हें राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी। सांस्कृतिक मामलों के मंत्री आशीष शेलार ने बताया कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार ने नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ करने का निर्णय लिया है। यह निर्णय मराठी रंगमंच के साथ-साथ मराठी और हिंदी सिनेमा में उनके उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए लिया गया है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page