बडगाम मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी मूसा मारा गया

बडगाम मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी मूसा मारा गया
Facebook WhatsApp

बडगाम। जम्मू-कश्मीर में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात बडगाम जिले के गुरवटकालान इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का एक आतंकवादी मारा गया।उसकी पहचान सुलेमान शाह उर्फ मूसा के रूप में हुई है।

एक वरिष्ठ पुलिस के अनुसार, इलाके में आतंकवादियों से होने की सूचना पर सुरक्षाबलों ने संयुक्त ऑपरेशन शुरू किया। इस दौरान सुरक्षाबलों ने एक आतंकवादी को मार गिराया। इलाके को घेर लिया गया है। अतिरिक्त सुरक्षाबलों को मौके पर भेजा गया है।

हालांकि कश्मीर की चिनार कोर ने मारे गए आतंकवादी की पहचान नहीं बताई है लेकिन पुलिस अधिकारियों ने उसकी पहचान सुलेमान शाह उर्फ मूसा के रूप में की है।

सेना ने एक्स पर जानकारी दी कि उन्होंने दूसरे सुरक्षाबलों के साथ मिलकर सेंट्रल कश्मीर के कोराग, यूसमर्ग के जनरल इलाके में एक ऑपरेशन शुरू किया। चौकस सैनिकों ने संदिग्ध गतिविधि देखी और चुनौती दी। इसके बाद चुनौती दिए जाने पर आतंकवादियों ने गोलियां चलाईं जिसके बाद दोनों तरफ से जमकर गोलीबारी हुई, जिसमें एक आतंकवादी मारा गया। अधिकारियों ने कहा कि ऑपरेशन के दौरान मूसा को दूधपथरी के दूर के जंगल वाले इलाके में मार गिराया गया।

अधिकारियों ने बताया कि मूसा पीर पंजाल रेंज के दोनों तरफ हुए कई हमलों में शामिल था। इस महीने की शुरुआत में यूसमर्ग पहाड़ियों में हुए एक एनकाउंटर से बच निकला था। उसका करीबी यासिर 5 सितंबर को उस एनकाउंटर में मारा गया था। अधिकारियों ने कहा कि मूसा का मारा जाना जम्मू-कश्मीर में लश्कर-ए- तैयबा के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page