अरब सागर में 3000 करोड़ की ड्रग्स जब्त, पांच पाकिस्तानी गिरफ्तार

अरब सागर में 3000 करोड़ की ड्रग्स जब्त, पांच पाकिस्तानी गिरफ्तार
Facebook WhatsApp

नई दिल्ली। अरब सागर में लक्षद्वीप के पास भारतीय तटरक्षक बल (कोस्ट गार्ड) और गुजरात एटीएस ने संयुक्त अभियान में बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ जब्त किया है। कार्रवाई के दौरान संदिग्ध ईरानी नाव से करीब 526 किलोग्राम हेरोइन और मेथामफेटामाइन बरामद की गई।जब्त ड्रग्स की अनुमानित बाजार कीमत 3,000 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है। नाव पर सवार पांच पाकिस्तानी नागरिकों को भी गिरफ्तार किया गया है।

भारतीय तटरक्षक बल के अनुसार, गुजरात एटीएस और केंद्रीय खुफिया एजेंसी के साथ मिलकर खुफिया जानकारी पर किए गए संयुक्त अभियान में भारतीय तटरक्षक बल की यूनिट्स ने लक्षद्वीप के पश्चिम में अरब सागर में एक संदिग्ध ईरानी नाव को रोका। नाव की पहचान करने और लगातार निगरानी व पीछा करने के बाद तटरक्षक बल की टीम ने उस पर चढ़कर तलाशी ली। इस दौरान 526 किलोग्राम हेरोइन और मेथामफेटामाइन जब्त की गई, जिसकी कीमत 3,000 करोड़ से ज्यादा है। साथ ही, नाव पर सवार पांच पाकिस्तानी क्रू सदस्यों को भी पकड़ा गया। पकड़ी गई नाव और उसके क्रू को आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई के लिए मुंबई लाया गया है।जांच एजेंसियों को आशंका है कि ड्रग्स की यह खेप समुद्री रास्ते से लक्षद्वीप होते हुए मुंबई पहुंचाई जानी थी। संयुक्त कार्रवाई में इसे गंतव्य तक पहुंचने से पहले ही पकड़ लिया गया।

फिलहाल एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि ड्रग्स की खेप कहां से आई थी, इसे किसे सौंपा जाना था और इसके पीछे कौन-सा अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क सक्रिय है। समुद्री मार्ग से होने वाली मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े अन्य संभावित लोगों और नेटवर्क की भी जांच की जा रही है। आगे की कार्रवाई जांच के निष्कर्षों के आधार पर होगी।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page