उत्तराखंड: कालिंदी से सभी 19 ट्रेकर्स सुरक्षित निकाले गए

उत्तराखंड: कालिंदी से सभी 19 ट्रेकर्स सुरक्षित निकाले गए
Facebook WhatsApp

देहरादून। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के कालिंदी खाल ट्रैक क्षेत्र में फंसे ट्रेकर्स को सुरक्षित निकालने के लिए मंगलवार सुबह फिर रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया।यहां फंसे सभी 19 ट्रेकर्स को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है। एसडीआरएफ समेत विभिन्न बचाव एजेंसियों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ट्रेकर्स को सुरक्षित निकालकर हर्षिल हेलीपैड पहुंचाया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और एसडीआरएफ के सेनानायक अर्पण यदुवंशी के निर्देश पर टीमें लगातार रेस्क्यू और सुरक्षित निकासी अभियान में जुटी हैं। हर्षिल हेलीपैड पर अपर जिलाधिकारी मुक्ता मिश्र की उपस्थिति में रेस्क्यू अभियान में शामिल सभी संबंधित कार्मिकों और हेलीकॉप्टर पायलटों ने आवश्यक समन्वय एवं विस्तृत योजना तैयार करने के बाद अभियान को व्यवस्थित और सुरक्षित तरीके से प्रारंभ किया।

उत्तरकाशी जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार, कालिंदी क्षेत्र में फंसे ट्रेकर्स को हेलीकॉप्टर के माध्यम से सुरक्षित लाने की कार्रवाई लगातार जारी है। अभियान में शामिल सभी टीमें आपसी समन्वय के साथ निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार रेस्क्यू कार्य कर रही हैं। प्रशासन का फोकस खराब मौसम और चुनौतीपूर्ण भौगोलिक परिस्थितियों के बीच ट्रेकर्स को सुरक्षित निकालने पर है। अभियान की प्रगति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।उत्तरकाशी जिले के उच्च हिमालयी क्षेत्र में कालिंदी ट्रेक पर फंसे सभी 19 ट्रेकर्स को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है। इसके साथ ही कालिंदी ट्रेक पर चलाया जा रहा बचाव अभियान पूरा हो गया है।

आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार सभी 19 ट्रेकर्स को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया है। हेलीकॉप्टर और अन्य बचाव दलों की मदद से अभियान को व्यवस्थित तरीके से संचालित किया गया।

अधिकारियों के अनुसार, मंगलवार को और लोगों को सुरक्षित निकाले जाने के बाद कालिंदी खाल क्षेत्र से अब तक कुल 19 ट्रेकर्स को सुरक्षित निकाला जा चुका है। सभी 19 ट्रेकर्स/पोर्टर्स को हेलीकॉप्टर के माध्यम से सुरक्षित हर्षिल हेलीपैड पहुंचाया गया।

जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र (डीईओसी) के अनुसार, 28 सितंबर को 11 ट्रेकर्स/पोर्टर्स को कालिंदी पास क्षेत्र से सुरक्षित निकालकर हर्षिल हेलीपैड लाया गया था। वहीं, 29 सितंबर को आठ और ट्रेकर्स/पोर्टर्स को हेलीकॉप्टर से सुरक्षित हर्षिल पहुंचाया गया।

हर्षिल हेलीपैड पहुंचने के बाद सभी का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। जांच में सभी का स्वास्थ्य सामान्य पाया गया। इसके साथ ही कालिंदी पास क्षेत्र में चलाया जा रहा रेस्क्यू अभियान पूर्ण कर लिया गया है।अभियान के तहत माउंट जॉगिंग क्षेत्र की रेकी के लिए एसडीआरएफ के दो जवानों को भी रवाना किया गया है। टीम क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियों और सुरक्षित मार्गों का आकलन कर रही है, ताकि शेष ट्रेकर्स तक पहुंचने और उनकी सुरक्षित निकासी की कार्रवाई को आगे बढ़ाया जा सके। शेष ट्रेकर्स को सुरक्षित निकालने के लिए विभिन्न एजेंसियों का संयुक्त रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है।

उत्तरकाशी के उच्च हिमालयी क्षेत्र में हाई एल्टीट्यूड ट्रैकिंग के दौरान 137 लोग फंसे थे। इनमें से सोमवार को 40 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है, जबकि 40 लोगों ने फिलहाल रेस्क्यू कराने से इनकार करते हुए अपनी यात्रा जारी रखने की इच्छा जताई है। शेष लोगों की सुरक्षित निकासी के लिए आज सुबह से अभियान दोबारा शुरू किया गया है।

रेस्क्यू अभियान के लिए आठ हेलीकॉप्टर तैनात किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने आवश्यकता के अनुसार हवाई संसाधनों का तत्काल उपयोग करने और हेली एंबुलेंस को स्टैंडबाय पर रखने के निर्देश दिए, ताकि किसी व्यक्ति को चिकित्सकीय सहायता की जरूरत पड़ने पर उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया जा सके।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page