पीपराकोठी: ट्रक और कार सहित 2208 लीटर विदेशी शराब जब्त, एक गिरफ्तार

पीपराकोठी: ट्रक और कार सहित 2208 लीटर विदेशी शराब जब्त, एक गिरफ्तार
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। शराब के विरुद्ध उत्पाद विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई की है। बताया गया है कि सूचना संकलन के साथ ही उत्पाद विभाग की टीम ने पिपरा कोठी थाना क्षेत्र के हरपुर चार मोहानी के नजदीक छापेमारी करते हुए ट्रक पर लदे भारी मात्रा में शराब की खेप और एक कार बरामद की गई है।

बताया गया है कि टीम ने हरपुर चार मोहानी पानी टंकी के नजदीक कंटेनर को घेर कर उसकी तलाशी शुरू की जिसमे कुल 247 कार्टून विदेशी शराब पकड़ी गई। शराब की कुल मात्रा 2208 लीटर बताई जा रही है।

इस दौरान कंटेनर और एक कार को जप्त किया गया है। वही मनीष नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है, जो पानीपत हरियाणा का रहने वाला है। इसके साथ ही माना जा रहा ह कि कुछ लोग जो कार पर सवार थे वह फरार ही गए है। फिलवक्त उत्पाद की टीम गिरफ्तार व्यक्ति से  पूछताछ करने में जुटी है।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page