नवजात बच्चे की खरीद-बिक्री करने वाले अंतरजिला गैंग का उद्भेदन, तीन महिला सहित 8 गिरफ्तार
-पकड़ीदयाल में एक चाइल्ड केयर अस्पताल के नजदीक पुलिस ने की कारवाई
एम्बूलेंस,आल्टो कार सहित 1 लाख 12 हजार कैश बरामद
मोतिहारी। नवजात बच्चे के खरीद बिक्री के विरुद्ध गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने पकड़ीदयाल में नवजात बच्चा चोर के एक अंतरजिला गैंग के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन महिला और पांच पुरुष सदस्यों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार किए गए नवजात शिशु के खरीद बिक्री करने वालों में औरंगाबाद जिले के गोह थाना क्षेत्र का गौतम कुमार , पटना जिले के परसा बाजार का चंदन राम, पटना धनरूआ का छोटू कुमार , कल्याणपुर थाना क्षेत्र धर्मपुर का गुड्डू कुमार और गैंग की तीन महिला सदस्य शामिल है।
पुलिस ने गिरफ्तार लोगो के पास से एक एंबुलेंस , एक ऑटो कार , 9 मोबाइल फोन और 1 . 12 लाख भारतीय रुपए बरामद किए गए हैं।
घटना के संबंध में डीएसपी पकड़ीदयाल ने बताया है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पकड़ीदयाल एक चाइल्ड केयर अस्पताल से शिशु की खरीद बिक्री करते हुए एम्बुलेंस और ऑल्टो कार से चोरमा चौक की ओर बदमाश जा रहे है।
एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर सूचना के सत्यापन के साथ ही पुलिस की एक टीम बनाई गई , जिसके द्वारा छापेमारी करते हुए उक्त गैंग को बेनकाब कर दिया गया और नवजात शिशु को बरामद कर लिया गया।
पुलिस टीम में पकड़ीदयाल डीएसपी अभिषेक कुमार , इंस्पेक्टर प्रभारी सर्वेंद्र कुमार,पकड़ीदयाल थाना के सब इंस्पेक्टर धीरज कुमार , विकास कुमार शाह , मुकेश कुमार,जमादार रामप्रवेश यादव सहित सशस्त्र बल शामिल थे।

