पूर्वी चंपारण के चिरैया, संग्रामपुर, कल्याणपुर सहित मलाही थाना में नये थानेदार की पोस्टिंग

पूर्वी चंपारण के चिरैया, संग्रामपुर, कल्याणपुर सहित मलाही थाना में नये थानेदार की पोस्टिंग
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। एसपी स्वर्ण प्रभात ने जिले के चार थानों में नए थाना अध्यक्ष की पोस्टिंग की है। उन्होंने बताया है कि पूर्व के चिरैया थानेदार अंबेश कुमार के बेतिया जिले में तबादला होने के बाद चिरैया थाने की कमान 2009 बैच के इंस्पेक्टर नवीन कुमार को सौंप दी गई है।

श्री कुमार को गोपालगंज,छपरा सहित पश्चिमी चंपारण जिले में कई थाना थानों थानेदारी का लंबा अनुभव है। वही 2009 बैच के पुलिस निरीक्षक अमरजीत कुमार को कल्याणपुर का नया थाना अध्यक्ष बनाया गया है। वहां के पूर्ववर्ती थाना अध्यक्ष विनीत कुमार का तबादला आर्थिक अपराध इकाई में हो गया है, फलस्वरूप पद रिक्त हो गया था।

वही सब इंस्पेक्टर नीतीश कुमार को संग्रामपुर थाने की कमान सौंपी गई है। बता दे की एक मामले में लापरवाही बरतने पर निवर्तमान एसएचओ अनूप कुमार को पुलिस अधीक्षक ने निलंबित कर दिया था। वहीं 2019 बैच के एसआई एवं नगर थाने के अपर थाना अध्यक्ष सौरभ कुमार को मलाही थाने की कमान सौंपी गई है।

एसपी स्वर्ण प्रभात ने उक्त सभी नवनियुक्त पुलिस पदाधिकारी को अगले 24 घंटे के अंदर नए पदस्थापना वाले जगह पर योगदान करने का निर्देश दिया है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page