पुलिस लाइन में ‘सुधा पार्लर’ का एसपी व सुधा के क्षेत्रीय प्रबंधक ने संयुक्त रूप से किया शुभारंभ

पुलिस लाइन में ‘सुधा पार्लर’ का एसपी व सुधा के क्षेत्रीय प्रबंधक ने संयुक्त रूप से किया शुभारंभ
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। पुलिस लाइन परिसर में शुक्रवार को पुलिस केंद्र परिसर में नवनिर्मित ‘सुधा पार्लर’ का विधिवत उद्घाटन किया गया। उद्घाटन  पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात तथा सुधा  के क्षेत्रीय प्रबंधक ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

जाहिर है कि इसके खुल जाने से पुलिस केंद्र में कार्यरत पुलिस पदाधिकारियों, जवानों और उनके परिजनों को सुधा के विभिन्न गुणवत्तापूर्ण दूध एवं दुग्ध उत्पाद  सुलभ तरीके से उपलब्ध होंगे।

इस अवसर पर पुलिस के अन्य वरीय अधिकारी, पुलिस लाइन के सार्जेंट मेजर, पुलिस एसोसिएशन के प्रतिनिधि तथा सुधा डेयरी के अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। सुधा पार्लर का खुलना इस बात को इंगित करता है कि पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात अपने कर्मचारियों के प्रति सख्त के साथ ही काफी संवेदनशील है।

 

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page