801 बोतल नेपाली शराब बरामद, तस्कर फरार
बनकटवा। भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के खिलाफ 71वीं वाहिनी एसएसबी ने बड़ी कार्रवाई शुक्रवार की अहले सुबह गुप्त सूचना के आधार पर जी कंपनी, झंझरा बीओपी की नाका पार्टी ने बलुआ गांव के पास नाकाबंदी कर पिलर संख्या 361/16 से करीब 300 मीटर भारतीय क्षेत्र के अंदर की गई।
एसएसबी ने मौके से कस्तूरी की 724 बोतल और एम्बिसन की 77 बोतल, कुल 801 बोतल नेपाली शराब बरामद की। प्रत्येक बोतल 300 एमएल की है। कुल मात्रा 240.3 लीटर बतायी गयी है।
उक्त कार्रवाई में एक हीरो स्प्लेंडर बाइक भी जब्त की गई।हालांकि इतनी बड़ी खेप और वाहन मिलने के बावजूद कोई तस्कर गिरफ्तार नहीं हो सका। एसएसबी के अनुसार मौके से किसी व्यक्ति की गिरफ्तारी नहीं हुई।
एसएसबी के इनपुट के अनुसार शराब को नेपाल बैरिया से भारत के घोड़ासहन की ओर ले जाया जा रहा था। जबकि जब्त शराब और बाइक को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए जितना थाना पुलिस को सौंप दिया गया है।

