राजकीय डिग्री महाविद्यालय तुरकौलिया में ऑन-स्पॉट नामांकन का मौका, पांच सितंबर तक करें आवेदन

राजकीय डिग्री महाविद्यालय तुरकौलिया में ऑन-स्पॉट नामांकन का मौका, पांच सितंबर तक करें आवेदन
Facebook WhatsApp

-अर्थशास्त्र, अंग्रेजी व समाजशास्त्र में डायरेक्ट एडमिशन, हिंदी, राजनीति विज्ञान व इतिहास में मेरिट के आधार पर मिलेगा प्रवेश

मोतिहारी। राजकीय डिग्री महाविद्यालय जयसिंहपुर, तुरकौलिया में स्नातक सत्र 2026-30 में नामांकन से वंचित छात्र-छात्राओं के लिए अच्छी खबर है।

विश्वविद्यालय के निर्देश के आलोक में महाविद्यालय में रिक्त सीटों पर ऑन-स्पॉट नामांकन की प्रक्रिया शुरू की गई है। महाविद्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार इच्छुक विद्यार्थी दो सितंबर से पांच सितंबर 2026 की दोपहर एक बजे तक आवश्यक प्रमाण-पत्रों के साथ आवेदन काउंटर पर आवेदन जमा कर सकते हैं।

महाविद्यालय में अर्थशास्त्र, अंग्रेजी  और समाजशास्त्र  विषय में रिक्त सीटों पर डायरेक्ट एडमिशन का अवसर उपलब्ध है। वहीं हिंदी, राजनीति विज्ञान और इतिहास विषय में रिक्त सीटों पर मेरिट लिस्ट के आधार पर नामांकन लिया जा रहा है। सूचना के अनुसार मेरिट सूची का प्रकाशन पांच सितंबर को शाम चार बजे तक किया जाएगा।

चयनित छात्र-छात्राओं का नामांकन पांच से सात सितंबर तक दोपहर तीन बजे तक किया जाएगा। वहीं मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद बची रिक्त सीटों पर सात सितंबर को दोपहर तीन बजे के बाद डायरेक्ट एडमिशन लिया जाएगा। नामांकन के समय विद्यार्थियों को नामांकन शुल्क जमा करने की रसीद, आवेदन-पत्र, इंटरमीडिएट का अंक-पत्र एवं प्रवेश-पत्र, सीएलसी तथा आपार आई डी सहित आवश्यक दस्तावेज जमा करना अनिवार्य होगा।

कॉलेज के प्रिंसिपल प्रो. दुर्गेश मणि तिवारी ने इच्छुक विद्यार्थियों से निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है, ताकि रिक्त सीटों पर नामांकन का अवसर प्राप्त किया जा सके।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page