हरसिद्धि पुलिस ने  टेम्पो व बाइक के साथ 131 लीटर देसी शराब किया बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार

हरसिद्धि पुलिस ने  टेम्पो व बाइक के साथ 131 लीटर देसी शराब किया बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार
Facebook WhatsApp

हरसिद्धि। थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए संग्रामपुर-पशुरामपुर मार्ग पर जैल मुरारपुर गांव के समीप एक टेम्पो से करीब 120 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद की है।

इस दौरान पुलिस ने टेम्पो में सवार दो युवकों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान संग्रामपुर थाना क्षेत्र के दरियापुर निवासी कबीर खान के पुत्र प्यारे खान तथा नजरें आलम के पुत्र शहाबुद्दीन खान के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार दोनों टेम्पो के तहखाने में बोरी के अंदर शराब छिपाकर उसकी डिलीवरी करने जा रहे थे। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि संग्रामपुर की ओर से एक टेम्पो में देसी चुलाई शराब लाई जा रही है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने जैल मुरारपुर गांव के समीप वाहन की घेराबंदी कर छापेमारी की और टेम्पो से 120 लीटर शराब बरामद कर दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।

इसी दौरान पुलिस ने मुरारपुर गांव के पास एक अपाचे बाइक पर देसी शराब की होम डिलीवरी करने जा रहे दो अन्य युवकों को भी गिरफ्तार किया। उनकी पहचान मुरारपुर निवासी नारायण राम के पुत्र सुमेश रौशन तथा भोला राम के पुत्र मुन्ना कुमार के रूप में हुई है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर सभी चारों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

वहीं शराब तस्करी में प्रयुक्त टेम्पो और अपाचे बाइक को भी जब्त कर लिया गया है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page