मोतिहारी में भीषण सड़क दुर्घटना, अपाचे बाइक सवार दो युवकों की मौत, एक की हालत गंभीर

मोतिहारी में भीषण सड़क दुर्घटना, अपाचे बाइक सवार दो युवकों की मौत, एक की हालत गंभीर
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बनकट के समीप गुरुवार की देर शाम एक गैस लदे अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। मृतकों में एक की पहचान चकिया थाना क्षेत्र के बारा गोविंद गांव निवासी शिवकुमार व तुरकौलिया थाना के हरदिया निवासी पवन भगत के रूप में हुई है।जबकि घायल युवक की पहचान हरदिया निवासी के रूप में हुई है।

दो युवकों की मौत की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए। घटना से आक्रोशित लोगों ने करीब एक घंटे तक सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान आने-जाने वाले कुछ वाहनों के शीशे भी तोड़े गए।

इससे सड़क पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया।सूचना मिलने पर मुफस्सिल थानाध्यक्ष अमित कुमार, चंदन कुमार समेत अन्य थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया और जाम समाप्त कराया।

दुर्घटनाग्रस्त बाइक को कब्जे में लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस घटना के कारणों की भी जांच में जुटी है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page