भोपतपुर से युवक लापता, पुलिस ने तस्वीर सहित जारी किए डिटेल्स
मोतिहारी। भोपतपुर थाना क्षेत्र के विशनपुर गांव से एक 18 वर्षीय युवक अचानक गायब हो गया है। इसको लेकर पुलिस ने उसके कद काठी सहित नाम और पते के साथ तस्वीर को सार्वजनिक करते हुए उसके संबंध में जानकारी मिलने पर सूचना देने की बात कही है।
इस संबंध में बताया गया है कि भोपतपुर थाने के विशनपुर गांव निवासी कमल आलम का 16 वर्षीय पुत्र सलमान आलम 26 अगस्त से अचानक घर से लापता है। उसके माथे पर कटे का निशान है। उसकी लंबाई लगभग 5 फीट 5 इंच है , रंग गोरा है एवं मुंह पर पिंपल्स का निशान है।
इसके अलावा भोजपुरी एवं हिंदी दोनों ही भाषा को वह जानता है। पुलिस का कहना है कि उसकी दिमागी संतुलन भी पूरी तरह से ठीक नहीं है। ऐसे में उसके संबंध में किसी तरह की जानकारी मिलने पर मोतीहारी पुलिस को सूचना देने की बात कही गई है।

