11 हजार वोल्ट की चपेट में आए राज मिस्त्री की मौत
मोतिहारी। छतौनी थाना क्षेत्र के छोटा बरियारपुर चीनी मिल के पीछे घर के सेंटरिंग करते हुए 11 हजार वोल्ट के करेंट लगने से एक राजमिस्त्री की मौत हो गई है । घटना की सूचना मिलते ही छतौनी थाने की पुलिस मौके पर पहुचकर मामले की जांच शुरू की है।
बताते है कि एक मकान के छत का सेटिंग करने के दौरान उक्त राजमिस्त्री विधुत तार के चपेट में आ गया , जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाबत थानाध्यक्ष छतौनी अमित कुमार सिंह ने बताया कि उनको भी इसकी सूचना मिली है , पुलिस टीम के घटना स्थल पर भेजा गया है।
फिलवक्त घटना की विस्तृत जानकारी जुटाने के साथ ही उसके कारणों की जांच की जा रही है ।मृतक की पहचान सुगौली थाना क्षेत्र के डन्टी टोला फुलवरिया पंचायत के जितेंद्र राम के रुप मे की गई है। पुलिस द्वारा जांचोपरांत ही इस मामले की स्थिति स्पष्ट होगी।

