नागा रोड में शराब तस्करी का खुलासा, नेपाली शराब के साथ युवक गिरफ्तार

नागा रोड में शराब तस्करी का खुलासा, नेपाली शराब के साथ युवक गिरफ्तार
Facebook WhatsApp

रक्सौल। नेपाल से रक्सौल के रास्ते होने वाली शराब तस्करी के खिलाफ स्थानीय पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में रक्सौल पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नागा रोड में वाहन जांच अभियान चलाकर नेपाली शराब की खेप के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने मौके से शराब लदी मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया है। कार्रवाई के बाद शराब तस्करी से जुड़े नेटवर्क को लेकर पुलिस ने जांच तेज कर दी है। इस संबंध में रक्सौल थानाध्यक्ष रमेश कुमार महतो ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नेपाल की ओर से एक युवक मोटरसाइकिल पर नेपाली अंग्रेजी शराब की खेप लेकर रक्सौल की तरफ आ रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए नागा रोड में विशेष वाहन जांच अभियान शुरू किया।

इस दौरान संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोककर पुलिस ने उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल पर रखे एक बोरे से 16.5 लीटर नेपाली बीयर सहित अन्य नेपाली अंग्रेजी शराब बरामद की गई। शराब बरामद होते ही पुलिस ने मौके से युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।

गिरफ्तार युवक की पहचान गांधी नगर वार्ड नंबर-9 निवासी स्व. जुमन मियां के पुत्र अब्दुल हसन के रूप में हुई है। पुलिस ने बरामद शराब और शराब ढोने में इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page