पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यकाल में 11 लाख नौकरी 40 लाख को मिला रोजगार: मंत्री 

पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यकाल में 11 लाख नौकरी 40 लाख को मिला रोजगार: मंत्री 
Facebook WhatsApp

-तीन दिवसीय बापूधाम महोत्सव के अंतिम दिन का किया उद्घाटन 

मोतिहारी। तीन दिवसीय बापूधाम मोतिहारी महोत्सव के अंतिम दिन उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि बापू की कर्म भूमि से ही महात्मा गांधी ने अहिंसा की लड़ाई शुरू की इसलिए इस धरती को नमन करता हूं।  बापू ने देश की आजादी में जो योगदान दिया और उन्होंने जो कुछ किया। वह किसी से छिपा हुआ नहीं है।

 चंपारण की धरती ने ही महात्मा  गांधी को बापू बनाया। जहां उन्होंने सत्याग्रह का प्रथम सफल प्रयोग किया।  उन्होंने सांसद  राधा मोहन सिंह को भी साधुवाद दिया कि उनके देखरेख में जिला प्रशासन के द्वारा बापूधाम महोत्सव को काफी अच्छे तरीके से सजाया और संवारा गया है। उन्होंने कहा कि चंपारण के  विधायक सहित सभी जनप्रतिनिधि यहां के उन्नति और विकास की बात करते हैं, और इसके लिए लगे रहते हैं।

मंत्री ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार के कार्यकाल में 2020 से 2025 के दौरान कुल 11 लाख लोगों की सरकारी नौकरी मिली,  40 लाख से अधिक लोगों को रोजगार उपलब्ध कराई गई। उन्होंने कहा कि 2025 से 30 की अवधि में सरकार का लक्ष्य एक करोड़ लोगों को नौकरी और रोजगार देने का रखा गया है और इस दिशा में तेजी से सरकार काम कर रही है।

एनडीए की सरकार में बिहार को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। महिलाओं को और अधिक सशक्त बनाने का कार्य किया जा रहा है। इसका एक बड़ा उदाहरण यह है कि बिहार राज्य में 40,000 महिलाओं को पुलिस में भर्ती मिली है। जो देश में सर्वाधिक है।

उन्होंने कहा कि चंपारण के लोगों के सहयोग प्रेम भाईचारा और आपसी मिल्लत से राज्य को आगे बढ़ाने में सहूलियत होगी। महोत्सव के लिए बेहतर व्यवस्था उपलब्ध कराने को लेकर  मंत्री ने जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर  विधायक  प्रमोद कुमार,  राजू तिवारी एवं  विधान पार्षद डॉ. खालिद अनवर ने भी लोगों को संबोधित किया।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page