लोक अदालत की सफलता को लेकर 10 से अधिक प्रचार रथ वाहन को किया गया रवाना

लोक अदालत की सफलता को लेकर 10 से अधिक प्रचार रथ वाहन को किया गया रवाना
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिए गुरुवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पूर्वी चंपारण की ओर से 10 से अधिक प्रचार रथ रवाना किए गए।

जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, डीएलएसए  अभिषेक कुमार दास ने सुबह 10 बजे हरी झंडी दिखाकर रथों को रवाना किया। मौके पर सीजीएम पुनीत कुमार तिवारी, विशेष न्यायाधीश श्री कमलेश चंद्र मिश्रा, एडीजे राज विजय सिंह, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय  इसरार अहमद समेत अन्य न्यायिक पदाधिकारी मौजूद थे। सेंट्रल बैंक के एलडीएम के.एम. सिंह सहित विभिन्न बैंकों के अधिकारी भी उपस्थित थे।

डीएलएसए  सचिव  नितिन त्रिपाठी ने मीडिया को बताया कि प्रचार रथ जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर लोगों को राष्ट्रीय लोक अदालत में मामलों के त्वरित एवं आपसी सहमति से निस्तारण के प्रति जागरूक करेंगे। उन्होंने बताया कि यातायात चालान से जुड़े मामलों में लोक अदालत के माध्यम से 50 प्रतिशत तक की छूट का लाभ भी दिया जा रहा है।

उन्होंने आमजन से अपील की कि अपने लंबित मामलों को वर्षों तक लंबित रखने के बजाय लोक अदालत में आपसी सहमति से शीघ्र निस्तारित कराएं। साथ ही जिन लोगों के यातायात चालान लंबित हैं, वे लोक अदालत में उपलब्ध 50 प्रतिशत तक की छूट का लाभ उठाकर अपने चालानों का निस्तारण कराएं।

उन्होंने कहा कि लोक अदालत विवादों के शांतिपूर्ण, सरल और त्वरित समाधान का अवसर है, इसलिए अधिक से अधिक लोग इस अवसर का लाभ उठाएं। लोक अदालत में बैंक ऋण, चेक बाउंस, पारिवारिक विवाद, मोटर दुर्घटना दावा सहित अन्य सुलहनीय मामलों का भी निस्तारण किया जाएगा।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page