संत शिरोमणि रविदास जयंती के ऑफर पर जिले भर में 59 टोला में शिविर का आयोजन 

संत शिरोमणि रविदास जयंती के ऑफर पर जिले भर में 59 टोला में शिविर का आयोजन 
Facebook WhatsApp

-सरकार की संचालित 22 योजनाओं से लोगों को किया जाएगा आच्छादित: राणा रणधीर

मोतिहारी। संत शिरोमणी रविदास जी  की 650 वीं जयंती के अवसर पर अनु. जाति टोलों में समरसता संकल्प अभियान के तहत कुल 59 टोलों में शिविर का आयोजन किया गया। इस क्रम में मधुबन प्रखण्ड के नौरंगिया माधोपुर पंचायत में आयोजित शिविर में विधायक राणा रणधीर सिंह, संतोष कुमार पांडेय, जिला कल्याण पदाधिकारी ने सहभागिता निभाई।

इस अवसर पर सरकार के द्वारा संचालित विभिन्न महत्वकांक्षी योजनाओं से आच्छादित करते हुए शिविर में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया। विधायक राणा रणधीर सिंह ने बताया  कि सरकार आपके द्वार के तहत सभी विभाग के पदाधिकारी/कर्मी अनु. जाति टोलों में उपस्थित होकर योजनाओं के संदर्भ में जानकारी प्रदान करते हुए सरकार द्वारा संचालित 22 योजनाओं से आच्छादित करेंगे, जो अत्यन्त ही लाभकारी, सुलभ एवं निःशुल्क होगा।

शिविर में जिला कल्याण पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि यह शिविर 27 अगस्त से 15 फरवरी 2027 तक पूर्वी चम्पारण जिले में माईक्रो-प्लान के अनुरूप चिन्हित पंचायतों के अनु. जाति टोलों में प्रत्येक सप्ताह के वृहस्पतिवार को आयोजित किए जाएंगे, ताकि शत-प्रतिशत अनु. जाति के व्यक्तियों को सरकार के विभिन्न योजनाओं से आच्छादित किया जा सके।

इस अभियान के तहत 10 सितंबर  को  जिलान्तर्गत कुल 62 अनु. जाति टोलों में आगामी शिविर किया जायेगा। उक्त शिविर में प्रखंड विकास पदाधिकारी, मधुबन, प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी, मधुबन, प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी, मधुबन, प्रखण्ड कल्याण पदाधिकारी, मधुबन, संबंधित पंचायत सचिव, स्वास्थ्य विभाग के कर्मी, विकास मित्र एवं अन्य विभाग के पंचायत स्तरीय कर्मी एवं जन प्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page