मुंशी सिंह महाविद्यालय में राष्ट्रीय खेल दिवस एवं राष्ट्रीय खेल सप्ताह के अंतर्गत शतरंज प्रतियोगिता आयोजित

मुंशी सिंह महाविद्यालय में राष्ट्रीय खेल दिवस एवं राष्ट्रीय खेल सप्ताह के अंतर्गत शतरंज प्रतियोगिता आयोजित
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। मुंशी सिंह महाविद्यालय में राष्ट्रीय खेल दिवस एवं राष्ट्रीय खेल सप्ताह 2026 के अवसर पर महाविद्यालय के खेल विभाग के तत्वावधान में दिनांक 02 सितंबर 2026 को शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता में महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी बौद्धिक क्षमता, एकाग्रता, रणनीतिक सोंच एवं खेल भावना का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. एम. एन. हक़, डॉ. ए. के. रंजन,   डॉ. आलोक कुमार पाण्डेय,डॉ गौरव भारती एवं महाविद्यालय के खेल सहायक अमित कुमार उपस्थित रहे।

प्राचार्य प्रो. एम. एन. हक़ ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। शतरंज जैसे बौद्धिक खेल विद्यार्थियों में एकाग्रता, धैर्य, तार्किक चिंतन, निर्णय लेने की क्षमता एवं रणनीतिक कौशल विकसित करते हैं।

प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल के प्रति रुचि विकसित करने के साथ-साथ स्वस्थ प्रतिस्पर्धा एवं अनुशासन की भावना को बढ़ावा देना था।

प्रतियोगिता में मुकाबलों के उपरांत अजीत कुमार, रजनीश कुमार, अमित कुमार, बिट्टू कुमार, निशांत आदित्य ने विजेता एवं सुमित कुमार, राज कुमार, रवि कुमार, सुधीर कुमार, शैलेश कुमार ने उपविजेता के रूप में स्थान प्राप्त किया।

इस अवसर पर उपस्थित प्राचार्य, शिक्षकगण एवं खेल सहायक ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए भविष्य में भी महाविद्यालय की खेल गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page