मोटरसाइकिल समेत 17 बोरी यूरिया एवं 18 लीटर शराब जब्त, चार कारोबारी गिरफ्तार 

मोटरसाइकिल समेत 17 बोरी यूरिया एवं 18 लीटर शराब जब्त, चार कारोबारी गिरफ्तार 
Facebook WhatsApp

बनकटवा। भारत-नेपाल सीमा से सटे जितना थाना क्षेत्र में अवैध तस्करी के खिलाफ पुलिस ने लगातार कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है। अलग-अलग मामलों में पुलिस ने कुल 17 बोरी यूरिया खाद, 18 लीटर नेपाली कस्तूरी शराब और कई मोटरसाइकिलें जब्त की हैं।

जितना थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया की थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान दो मोटरसाइकिलों पर सवार युवक संदिग्ध स्थिति में मिले। पुलिस ने रोककर जांच की तो दोनों के पास से 13 बोरी यूरिया खाद बरामद हुई। गिरफ्तार युवकों की पहचान जितना थाना क्षेत्र के अगरवा गाँव निवासी गुप्ता कुमार, पिता नागेंद्र प्रसाद यादव, आकाश कुमार, पिता हीरालाल प्रसाद यादव, के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले की जानकारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी को दी। विभागीय जांच के बाद बरामद खाद को अवैध बताया गया।

दूसरी कार्रवाई में सैनिक रोड रेगनिया से भारत-नेपाल सीमा के समीप पुलिस ने बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल पर चार बोरी यूरिया लादकर नेपाल ले जाने के आरोप में बिकेश कुमार, पिता जगरनाथ प्रसाद यादव, निवासी अगरवा, थाना जितना को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक इस मामले में भी कृषि पदाधिकारी को सूचना देकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू की गई है।

इसी अभियान के दौरान पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ भी कार्रवाई की। एक मोटरसाइकिल से 18 लीटर नेपाली कस्तूरी शराब बरामद करते हुए मोनू अंसारी, पिता शमशाद अंसारी, निवासी महेशपुर, थाना गोला बाजार, जिला गोरखपुर, उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page