बिहार के  राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) सैयद अता हसनैन ने गॉड ऑफ़ ऑनर देने वाले टीम को मिठाई का डब्बा भेंट किया

बिहार के  राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) सैयद अता हसनैन ने गॉड ऑफ़ ऑनर देने वाले टीम को मिठाई का डब्बा भेंट किया
Facebook WhatsApp

 

मोतिहारी। राज्यपाल, लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन के मोतिहारी आगमन पर जिला प्रशासन एवं स्थानीय प्रतिनिधियों द्वारा उनका अत्यंत आत्मीय, भव्य स्वागत व अभिनंदन किया गया।

मोतिहारी पहुंचने पर महामहिम राज्यपाल को जिला पुलिस बल द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर (सलामी) दी गई। गॉड ऑफ़ ऑनर के प्रोटोकॉल से खुश होकर महामहिम ने पूरी टीम को मिठाई का डब्बा सार्जेंट संदीप कुमार को सौंप कर सम्मानित किया।

इसके पूर्व जिला प्रशासन की ओर से पूर्वी चम्पारण के जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं अन्य वरीय प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ (बुके) एवं अंगवस्त्र भेंट कर उनका औपचारिक स्वागत किया। महामहिम के आगमन को लेकर जिले में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए थे।

परिसदन (सर्किट हाउस) एवं विभिन्न स्थानों पर उपस्थित स्थानीय जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों  ने भी महामहिम का गर्मजोशी के साथ स्वागत एवं अभिनंदन किया। अपने इस दौरे के दौरान महामहिम राज्यपाल ने जिले के विभिन्न महत्वपूर्ण प्रशासनिक व शैक्षणिक गतिविधियों और कार्यक्रमों का जायजा लिया।

उल्लेखनीय है कि राज्यपाल मोतिहारी में आयोजित तीन दिवसीय बापूधाम महोत्सव के दूसरे दिन जय जवान जय किसान जय विज्ञान सम्मेलन में पूर्व सैनिकों, सैनिकों के परिवार एवं पुलिस जवानों को सम्मानित करने पहुंचे थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page