छापेमारी में कार सहित 500 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद, कारोबारी फरार

छापेमारी में कार सहित 500 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद, कारोबारी फरार
Facebook WhatsApp

हरसिद्धि।  थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए भादा पंचायत के दामोवृति गांव से करीब 500 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद की है। हालांकि पुलिस की छापेमारी के दौरान शराब के सप्लायर और कारोबारी मौके से फरार होने में सफल रहे।

जानकारी के अनुसार, थानाध्यक्ष सुनील कुमार को सूचना मिली थी कि एक इंडिका कार से भारी मात्रा में देसी चुलाई शराब दामोवृति गांव लाई गई है। सूचना मिलते ही वरीय पुलिस अधिकारियों को अवगत कराते हुए पुलिस टीम ने गांव में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान प्रदीप साहनी के घर के समीप खड़ी इंडिका कार की तलाशी ली गई, जिसमें बोरे में रखी करीब 500 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद हुई।

पुलिस ने शराब और इंडिका कार को जब्त कर थाना लाया है। मामले में फरार सप्लायर और कारोबारियों की पहचान की जा रही है। पुलिस का कहना है कि उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जाएगी। थानाध्यक्ष ने बताया कि बरामद शराब और वाहन को जब्त कर लिया गया है तथा आरोपितों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page