बिहार की शिक्षा व्यवस्था बदहाल, वित्तरहित शिक्षकों की तुरंत सुध ले सरकार : राजेश राम

बिहार की शिक्षा व्यवस्था बदहाल, वित्तरहित शिक्षकों की तुरंत सुध ले सरकार : राजेश राम
Facebook WhatsApp

पटना। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश राम ने मंगलवार को सदाकत आश्रम में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए राज्य की बदहाल शिक्षा व्यवस्था और हजारों वित्तरहित शिक्षकों की लगातार हो रही अनदेखी को लेकर बिहार सरकार पर तीखा हमला बोला।

उन्होंने कहा कि सरकार की उदासीनता के कारण बिहार की शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट से गुजर रही है और वित्तरहित शिक्षक वर्षों से अपनी जायज मांगों के लिए संघर्ष करने को मजबूर हैं।

राजेश राम ने कहा कि 1982 में तत्कालीन मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने

बिहार के दूर-दराज और ग्रामीण इलाकों तक शिक्षा की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए वित्तरहित शिक्षकों एवं कर्मचारियों के समायोजन और बहाली की ऐतिहासिक पहल की थी। कांग्रेस सरकार की उस सोच का उद्देश्य था कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चे भी अपने गांव और आसपास के क्षेत्रों में बेहतर शिक्षा प्राप्त कर सकें।

उन्होंने कहा कि आज भी हजारों वित्तरहित शिक्षक विपरीत परिस्थितियों में शिक्षा की ज्योति जलाए हुए हैं, लेकिन वर्तमान सरकार उनके योगदान और समस्याओं के प्रति पूरी तरह उदासीन बनी हुई है।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि ग्रामीण और सुदूर क्षेत्रों में पर्याप्त कॉलेज नहीं होने के कारण गरीब, एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के हजारों छात्र उच्च शिक्षा से वंचित हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इस स्थिति का सबसे गंभीर असर बेटियों की शिक्षा पर पड़ रहा है।

राजेश राम ने बिहार सरकार से मांग की कि वित्तरहित शिक्षकों का शोषण तत्काल बंद किया जाए, उनकी जायज मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाए और शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए ठोस एव कारगर कदम उठाना चाहिए।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष डॉ संजय यादव ने कहा कि वितरहित शिक्षा नीति की समाप्ति एवं तमाम वित्त रहित कॉलेजों के समायोजन के लिए *कांग्रेस सेवा दल का राजव्यापी प्रत्येक जिले में एकदिवसीय धरना 30 जून से अरवल की धरती से शुरू हुआ जो 5 सितंबर पटना गांधी मैदान से पदयात्रा कफन यात्रा के रूप में शहीद स्थल सप्त मूर्ति विधानसभा तक जाकर पूर्ण होगा।डॉ संजय यादव ने कहा कि यदि 5 सितंबर तक बिहार सरकार मांग नहीं मानती है तो प्रदेश कांग्रेस सेवादल 6 सितंबर से अनिश्चितकाल धरना पटना गर्दनीबाग में शिक्षकों के हितों के लिए किया जाएगा।

संवाददाता सम्मेलन में कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय यादव, बिहार सेवादल के प्रभारी अफरोज खान, पटना जोनल अध्यक्ष अहमद राजा खान, कोषाध्यक्ष आशुतोष रंजन, महिला अध्यक्ष रुचि सिंह, विपिन झा के अलावे बिहार प्रदेश इंटरमीडिएट वित्त रहित संघर्ष मोर्चा की अध्यक्ष सुमित्रा यादव, उपाध्यक्ष अखिलेश्वर सिंह, पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (फैक्टनेव) के अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ रामनरेश प्रसाद, बिहार राज्य संबद्ध शिक्षक संगठन अध्यक्ष बिहार विश्वविद्यालय मुजफ्फरपुर के अध्यक्ष रण विजय कुमार सिंह, रामसुंदर दास महिला कॉलेज के प्राचार्य प्रो संजय सिंह, जलान कॉलेज के प्रो मोहम्मद असलम मौजूद रहे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page