जीडीपी के आंकड़ों में खेल कर रही सरकार, पूर्व वित्त सचिव ने बताया कि असल ग्रोथ 2.6 फीसदी : जयराम

जीडीपी के आंकड़ों में खेल कर रही सरकार, पूर्व वित्त सचिव ने बताया कि असल ग्रोथ 2.6 फीसदी : जयराम
Facebook WhatsApp

नई दिल्ली। कांग्रेस ने सरकार के 7.8 प्रतिशत जीडीपी वृद्धि दर के दावे पर सवाल उठाते हुए कहा कि पूर्व वित्त सचिव सुभाष गर्ग के आकलन के अनुसार वास्तविक जीडीपी वृद्धि करीब 2.6 प्रतिशत है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस चाहती है कि देश की अर्थव्यवस्था वास्तव में मजबूत हो, लेकिन मजबूत अर्थव्यवस्था का रास्ता आंकड़ों को सजाने से नहीं, बल्कि वास्तविक स्थिति को स्वीकार करने से निकलता है। सरकार को पहले अर्थव्यवस्था की वास्तविक स्थिति स्वीकार करनी चाहिए और उसके बाद सुधारों की दिशा में कदम उठाने चाहिए।

जयराम ने कहा कि सरकार को युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों और निजी निवेश को बढ़ावा देने तथा मांग और आमदनी बढ़ाने पर ध्यान देना चाहिए। साथ ही आर्थिक असमानता को कम करने और कुछ चुनिंदा उद्योगपतियों को बढ़ावा देने के बजाय निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा सुनिश्चित करने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि सरकार को समझना होगा कि जनसंपर्क के जरिए जीडीपी की तस्वीर चमकाई जा सकती है, लेकिन इससे अर्थव्यवस्था मजबूत नहीं होती। जिस जीडीपी वृद्धि दर को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देशवासियों से पटाखे फोड़ने और दीपावली मनाने की अपील कर रहे हैं, उसी पर उनके पूर्व वित्त सचिव गंभीर सवाल उठा रहे हैं।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page