मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आगमन को लेकर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन ने दिखाई मुस्तैदी

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आगमन को लेकर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन ने दिखाई मुस्तैदी
Facebook WhatsApp

-चप्पे-चप्पे में दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी सहित अन्य जवान रहे मुस्तैद।

-आवागमन को लेकर रुटचार्ट निर्धारित

मोतिहारी।मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के मोतिहारी आगमन को लेकर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन हाइ अलर्ट पर दिखा। सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे। जिसके बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित बापूधाम महोत्सव समारोह में पहुंचकर  विधिवत उद्घाटन किए।

सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे। चप्पे-चप्पे में दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी व जवान मुस्तैद दिखे। सुरक्षा व्यवस्था इतनी थी कि परिंदे भी पर नहीं मार सकते थे। सुरक्षा व्यवस्था की कमान एसपी स्वर्ण प्रभात स्वयं संभाल रहे थे। वहीं मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा रुटचार्ट निर्धारित कर दिया गया था।

फलस्वरूप आवागमन जारी था। बावजूद इसके लोगों की हुजूम इतनी उमड़ पड़ी थी की पुलिस प्रशासन के लोग हलकान दिखे। अलबत्ता  पुलिस पदाधिकारी बड़ी शालीनता से जनसैलाब पर काबू पाया और आवागमन को सुचारू रखा।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page