20 करोड़ की लागत से मोतिहारी में हाईटेक बनेगा अटल कला भवन :  सम्राट चौधरी

20 करोड़ की लागत से मोतिहारी में हाईटेक बनेगा अटल कला भवन :  सम्राट चौधरी
Facebook WhatsApp

-मत्स्य क्लस्टर से बढ़ेगा मछली उत्पादन , बकरी पालन पर भी सीएम का जोर

किसान समृद्धि सम्मान सह बुद्धजीवी सम्मेलन में सम्मानित किए गए विभिन्न क्षेत्रों के लोग

मोतिहारी। किसान सम्मान सह बुद्धिजीवी श्रमजीवी एवं समाजसेवी  सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि मौजूदा सरकार विकास के नए नए आयाम तय कर रही है। देश में दो करोड़ जीविका दीदी को 2 लाख देने का जहा भारत सरकार योजना बना रही थी उस वक्त बिहार में 50 लाख दीदी लखपति बन रही थी। उन्होंने कहा कि यह सरकार न्याय और सम्मान के साथ विकास कर रही है। उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी हो या गांव का कोई गरीब आदमी सभी को 125 यूनिट बिजली प्रति माह मुफ़्त मिलती है , हम भेदभाव नहीं करते।

वोट दिया हो या नहीं दिया हो सबके लिए एक समान स्थिति होती है। उन्होंने कहा कि आज बिहार में 190 लाख बिजली के घरेलू कंज्यूमर है जिसमें लगभग 170 लाख को एक रुपया भी बिजली बिल नहीं देनी पड़ती है। उन्होंने पूर्व सीएम नीतीश कुमार के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि नीतीश कुमार ने सूबे में समाजिक न्याय और आर्थिक विकास की नींव रखी थी।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2014 में आए तो डबल इंजन की सरकार में विकास की रफ्तार और तेज हुई। उन्होंने मोतिहारी को कई सौगात भी दिए। पूर्व सीएम द्वारा दिए गए मेडिकल कॉलेज को बरियारपुर में ही खोले जाने की बात कही। सीएम सम्राट ने कहा कि देश के लिए अमिट योगदान देने वाले पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई का मोतिहारी से भी गहरा लगाव था और वे कई बार बापू की कर्मभूमि मोतिहारी में आए। उनके नाम से 20 करोड़ की लागत से अटल कला भवन बनाया जायेगा।

उन्होंने अपने सरकार में शुरू किए गए सहयोग शिविर की भी सराहना की। कहा कि अबतक किसी पदाधिकारी ने किसी भी काम के लिए एक माह से अधिक का वक्त नहीं लिया। 30 से 31 दिन बिलम्ब होने पर संबंधित अधिकारी का सीएम ऑफिस से एआई जेनेरेटेड निलंबन पत्र निकल जायेगा। उन्होंने कहा की मोतिहारी में इंडोर स्टेडियम , सेंट्रल स्कूल का भवन , चीनी मिल सरीखे कई काम किए जाएंगे। उन्होंने सांसद राधामोहन सिंह को उनके 77 वे जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत , सांसद राधामोहन सिंह , केंद्रीय विश्व विद्यालय के कुलपति प्रो पीएस पांडेय , मोतिहारी विधायक सह पूर्व मंत्री प्रमोद कुमार , हरसिद्धि विधायक सह पूर्व मंत्री   , मधुबन विधायक सह पूर्व मंत्री राणा रणधीर सिंह , कल्याणपुर विधायक सचिंद्र प्रसाद सिंह , पिपरा विधायक श्यामबाबू यादव , चिरैया विधायक लालबाबू प्रसाद, भाजपा के कई नेता कार्यकर्ता और जिले के विभिन्न क्षेत्रों से समान्य लोग शामिल थे। कार्यक्रम के दौरान जिले के 5 किसानों को सम्मान दिया गया। वही चार रत्नों को उनके कार्य क्षेत्र में बेहतर उपलब्धि के लिए सम्मानित किए गए।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page