मुख्यमंत्री आए सौगातो की झड़ी लगाये, परंतु सभा में आई महिलाओं ने खरी खोटी सुनाई 

मुख्यमंत्री आए सौगातो की झड़ी लगाये, परंतु सभा में आई महिलाओं ने खरी खोटी सुनाई 
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। तीन दिवसीय बापूधाम महोत्सव में महिलाओं की भागीदारी बढ़ चढ़कर दिखी, लेकिन महिलाएं इस बार पूरी तरह से असंतुष्ट दिखी।

नतीजतन महिलाएं मीडिया बाइट देने से बाज नहीं आ रही थी। गांधी मैदान में आयोजित सभा के बाद निकलने वाली हर महिलाएं सरकार को कोस रही थी। उनसे बातचीत के कारण में ज्ञात हुआ कि सभी महिलाओं को खासकर जीविका से जुड़ी महिलाओं को रेवड़िया परोसने का प्रलोभन दिया गया था।

दीगर है कि अपने घर से सुबह निकली जीविका दीदियों को यहां कुछ नहीं मिला। खाना पानी से वंचित इस तरह की महिलाएं खासकर जिला प्रशासन को कोस रही थी। उनका सीधा आरोप था की उन्हें इस सभा में आने के लिए मुंगेरीलाल के हसीन सपने दिखाए गए थे। यानी की खान पान के आलम है अतिरिक्त आमदनी की लालच दी गई थी परंतु उनकी मानसा चकनाचूर हो गई फलस्वरूप वे सरकार सहित प्रशासन को नसीहत देने में अग्रेत्तर दिखी‌।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page