नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर उत्तराखंड में दर्ज एफआईआर के खिलाफ मार्च एवं पुतला दहन
रक्सौल। मोतिहारी जिला कांग्रेस कमेटी अन्तर्गत रक्सौल प्रखंड अध्यक्ष बिकेश चन्द्रवंशी के अध्यक्षता में शहर के चौधरी चरणसिंह गोलम्बर चौराहे पर उत्तराखंड में दर्ज हुए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के उपर एफआईआर को लेकर प्रधानमंत्री एवं गृहमंत्री का पुतला दहन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में मोतिहारी जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रोफेसर अखिलेश दयाल ने कहा कि विरोध का कारण कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के रैली स्थल पर भाजपा आरएसएस द्वारा किये गये जातिवादी कृत्य का विरोध करने पर उत्तराखंड पुलिस द्वारा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर दर्ज की गई गलत एफआईआर के खिलाफ।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि राहुल गांधी पर दर्ज एफआईआर को रद्द किया जाये तथा दोषी भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाये, जिस प्रकार दिल्ली के जतंर मंतर पर निर्दोष विद्यार्थियों पर पैलेट गन चलायें गये और दिल्ली पुलिस द्वारा एफआईआर न करना यह दर्शाता है कि देश तानाशाह चला रहा है, नेता प्रतिपक्ष न्याय योद्धा राहुल गांधी जी के थाने में जाने के 8 बाद एफआईआर दर्ज होना यह दिखाता है कि दिल्ली पुलिस नागपुर स्थित आरएसएस कार्यालय से चल रही है।
रक्सौल कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष नूरमोहम्मद ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने उत्तराखंड हल्द्वानी में जिस प्रकार देश के सबसे बड़े दलित नेता राज्यसभा के प्रतिपक्ष नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ आरएसएस और भाजपा के कार्यकर्ताओं के द्वारा कुंठित मानसिकता का कार्य किया गया है यह समाजिक बंटवारे को दर्शाता है।
कांग्रेस नगर अध्यक्ष छोटेलाल चौरसिया ने कहा कि जब जब देश में साम्प्रदायिक सौहार्द बिगड़ेगा कांग्रेस का एक एक कार्यकर्ता सड़कों पर उतरेगा।
उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से युवा नेता अफरोज आलम, प्रखंड उपाध्यक्ष ईश्वर चन्द्र प्रसाद, प्रखंड महासचिव जावेद अंसारी, शत्रुघ्न चंद्रवंशी, राहुल कुमार, महेश कुमार,आदिल राजा, एहसान खान, मनीष कुमार, उमेश कुमार, सन्नी कुमार, मनोज कुमार, गणेश कुमार, महेंद्र राम, सुरेश कुमार, प्रदीप कुमार, सहित अनेकों कांग्रेसी उपस्थित थे।

