मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज पूर्वी चंपारण में करेंगे सौगातो की बौछार 

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज पूर्वी चंपारण में करेंगे सौगातो की बौछार 
Facebook WhatsApp

-बापूधाम मोतिहारी महोत्सव में नामचीन मैथिली ठाकुर समेत अन्य नामचीन कलाकारों की होगी प्रस्तुति 

– सीएम के आगमन को लेकर तीन लेयर की सुरक्षा, डीएम-एसपी ने संभाली कमान

मोतिहारी। ऐतिहासिक गांधी मैदान एक बार फिर कला, संस्कृति और विकास के संगम का गवाह बनने जा रहा है। गांधी मैदान में 1 से 3 सितंबर तक तीन दिवसीय बापूधाम मोतिहारी महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी महोत्सव में शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पूरा शहर उत्साह से सराबोर है। जबकि जिला प्रशासन कार्यक्रम को यादगार बनाने में जुटा है। करीब 300 करोड़ की योजनाओं की मिलेगी सौगात मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी अपने  दौरे के दौरान  देंगे। इसमें सड़क, पुल-पुलिया, भवन निर्माण सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी अनेक विकास योजनाएं शामिल हैं।

महोत्सव के पहले दिन 1 सितंबर को प्रसिद्ध लोक गायिका मैथिली ठाकुर और करीना पांडेय समेत कई नामचीन कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। तीन दिनों तक शहर में संगीत, लोक कला और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रहेगी।

आयोजन में चंपारण की समृद्ध लोक संस्कृति और ऐतिहासिक विरासत की झलक भी देखने को मिलेगी।

तीन लेयर की सुरक्षा में रहेंगे मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। गांधी मैदान सहित मुख्यमंत्री के आवागमन वाले मार्गों पर तीन लेयर की सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। पुलिस बल की तैनाती के साथ प्रवेश और निकास व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण तथा यातायात व्यवस्था पर विशेष नजर रखी जा रही है। प्रशासन ने किसी भी स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं।

– डीएम-एसपी ने संभाली कमान

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर डीएम सौरभ सुमन यादव और एसपी स्वर्ण प्रभात सहित जिले के तमाम वरीय अधिकारी पूरी मुस्तैदी से तैयारियों में जुटे हैं। अधिकारी लगातार कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेते नजर आए।  साफ-सफाई, बिजली, पेयजल, यातायात, पार्किंग और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।  गांधी मैदान में होने वाला यह आयोजन जहां चंपारण की सांस्कृतिक विरासत को मंच देगा, वहीं विकास योजनाओं की सौगात जिले के विकास की नई तस्वीर पेश करेगी।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page