सांप पकड़ने के दौरान किसान को डंसा गेहुंअन, सदर अस्पताल में इलाजरत

सांप पकड़ने के दौरान किसान को डंसा गेहुंअन, सदर अस्पताल में इलाजरत
Facebook WhatsApp

हरसिद्धि। थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव में जहरीले सांप को पकड़ने के दौरान एक किसान को गेहूंअन सांप ने डंस लिया। 

घटना रविवार देर रात की है। सांप के काटने के बाद किसान की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद परिजन उसे तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों की कड़ी मेहनत और समय पर मिले उपचार के कारण फिलहाल किसान की हालत में लगातार सुधार हो रही है।

घायल किसान की पहचान जगदीश राय के रूप में हुई है। उनके भतीजे निखिल राय ने बताया कि जगदीश राय को वर्षों से सांप पकड़ने का अनुभव है।

इलाके में लोग अक्सर  सांप निकलने पर उन्हें ही बुलाते हैं। रविवार की रात ग्रामीण आशा लाल राउत के घर में एक विषैला गेहुंअन सांप निकल आया था। सूचना मिलने पर जगदीश राय वहां पहुंचे और सावधानीपूर्वक सांप को पकड़ लिया। लेकिन जब वह उसे बोरी में डाल रहे थे, तभी सांप ने उनके हाथ में डंस लिया।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page