भैंस चोरी के आरोप में पोल में बांध कर ई-रिक्शा चालक की पिटाई
-मामले मे अलग-अलग दो एफआईआर
मोतिहारी। तुरकौलिया थाना क्षेत्र के सेमरा भेला छपरा गाँव मे भैंस चोरी के आरोप में एक ई रिक्शा चालक को ग्रामीणों ने पकड़ बिजली के पोल मे बांधकर पिटाई कर दिया है।पिटाई से चालक लहूलुहान हो गया।
सूचना पर डायल 112 कि टीम पहुंच ग्रामीणों के चंगुल से चालक को छुड़ाया। पकड़ा गया ई रिक्शा चालक बंजरिया मस्जिद टोला निवासी रोज मोहम्मद है। मामलें में भेला छपरा के पन्नालाल राय ने थाना में आवेदन देकर एफआईआर दर्ज कराया है। आरोप है कि वह भैंस खोल रहा था। जिसे रंगे हाथ पकड़ा गया। शोर मचाने पर उसके दो साथी भाग निकले। जबकि रोज मोहम्मद को पकड़ लिया गया।
जबकि पिटाई से जख्मी आरोपी चोर की पत्नी सदिना खातून ने भी एफआईआर दर्ज कराई है। जिसमें बताई है कि उसके पति ई रिक्शा चलाते है। रिजर्व में सेमरा भेला छपरा गए थे। जहां जयमंगल राय अपनी भैंस चोरी का आरोप लगाकर उसके पति को पोल में बांधकर पिटाई करने लगे। झूठा अफवाह फैलाया तो अन्य लोग भी मारपीट किये। जिससे वह जख्मी हो गए। डायल112 पर फोन किया गया तो पुलिस आई तो जान बची।
उसका मोबाइल और ई रिक्शा भी गायब है। थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि दोनों तरफ से आवेदन पर एफआईआर दर्ज किया गया है। पकड़े गए आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

