कोटवा के गायरा गांव में बंद घर का ताला तोड़ चोरों ने नकदी सहित 21.85 लाख रूपये की संपत्ति चुराई 

कोटवा के गायरा गांव में बंद घर का ताला तोड़ चोरों ने नकदी सहित 21.85 लाख रूपये की संपत्ति चुराई 
Facebook WhatsApp

-पीड़ित व्यक्ति जिला स्कूल मोतिहारी मे है कार्यरत

कोटवा। थाना क्षेत्र के गायरा गांव में रविवार की रात अज्ञात चोरों ने एक सरकारी कर्मचारी के बंद घर का ताला तोड़कर भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर नकदी समेत करीब 21.85 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात, बर्तन, कीमती कपड़े और इलेक्ट्रॉनिक सामान लेकर चंपत हो गए। घटना के बाद पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

जिला स्कूल मोतिहारी में कार्यरत मंजीत कुमार, ने सोमवार को कोटवा थाना में आवेदन देकर घटना की लिखित जानकारी दिया है।  उन्होंने बताया कि 29 अगस्त को वह अपने पूरे परिवार के साथ मोतिहारी चले गए थे। 30 अगस्त को घर पर रह रही उनकी वृद्ध मां मुस्मात मालती कुंवर की तबीयत खराब होने पर उनके भाई राजीव कुमार उन्हें इलाज के लिए मोतिहारी ले गए। इसके बाद घर पूरी तरह बंद था।

सोमवार की सुबह उनकी बहन जब घर पहुंचीं तो मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ देखा। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना  दी। मौके पर पहुंचने पर देखा गया कि घर के सभी कमरों के ताले टूटे हुए है और सामान बिखरे पड़े है।

आलमारी में रखे नकदी, सोने-चांदी के आभूषण, बर्तन, कीमती कपड़े तथा इलेक्ट्रॉनिक सामान गायब थे। चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 21.85 लाख रुपये बताई गई है।

मंजीत कुमार ने आवेदन में आशंका जताया है कि घटना में किसी पड़ोसी की संलिप्तता हो सकती है, क्योंकि घर बंद रहने की जानकारी आसपास के लोगों को ही थी। सूचना मिलने पर कोटवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि आवेदन के आधार पर मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द ही चोरों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page