प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पोस्टरवाली बोर्ड तोड़ना पथ निर्माण विभाग के अधिकारियों को महंगा पड़ा
डुमरियाघाट। स्थानीय थाना क्षेत्र के रामपुर खजुरिया चौक पर अतिक्रमण हटाने के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो वाली पोस्टर बोर्ड जेसीबी मशीन से तोड़ने से सड़क निर्माण विभाग के कर्मचारियों को भारी विरोध का सामना करना पड़ा।
बताया जाता है कि बगैर सूचना दिए अतिक्रमण हटाने पहुंचे सड़क निर्माण विभाग के पदाधिकारी और सुरक्षा कर्मियों द्वारा रामपुर खजुरिया चौक पर जेसीबी मशीन लाकर सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो वाली पोस्टर बोर्ड क़ो तोड़ा जाने लगा।
नतीजतन स्थानीय दुकानदार और राहगीर नाराज हो गए। स्थानीय दुकानदारों का कहना था कि रामपुर खजुरिया चौक के स्टेट हाईवे केसरिया और अरेराज जाने वाली सड़क पर सैकड़ो जगह तीन फीट चार फीट गड्ढा बना हुआ है। जिसमें बरसात होते ही पानी भर जाता है। फलस्वरूप बड़ी वाहन ट्रक, बस दिनभर फंसे रहते हैं।
विभाग के लोग कोई सुधि लेने कभी नहीं आये। क्षेत्र की सुरक्षा की कमान संभालेने वाली स्थानीय थाना पुलिस जाम हटाने और वाहन क़ो निकालवाने में रात गुजार देती है। तब जाकर आवागमण सुचारू हो पाता है।जबकि सड़क निर्माण विभाग के अधिकारी इस दिशा में लापरवाह बने रहते है,दुसरी ओर सड़क अतिक्रमण के नाम पर आम लोगो को परेशान करते है।

