केंद्रीय मंत्री का इस्तीफा भाजपा के समापन दिशा में बड़ा कदमः ई.गप्पू राय
-छात्रों पर दमनात्मक कार्रवाई लोकतंत्र पर हमला
मोतिहारी। कांग्रेस नेता ई. शशि भूषण राय उर्फ गप्पू राय, ने कहा कि सरकार छात्रों के आंदोलन में बेवजह दंडात्मक कार्रवाई एवं गिरफ्तारी कर रही है। उक्त कार्रवाई लोकतान्त्रिक व्यवस्था पर प्रत्यक्ष रूप से हमला है। सरकार में बैठे नेताओं को यह भी समझाना चाहिए, कि जो बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं, उन्हें रोजगारों कैसे मिलेगा। यदि वे बेरोजगार रहेंगे तो ऐसी स्थिति पुनः उत्पन्न हो सकती है।
केन्द्रीय शिक्षा मंत्री, धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा भाजपा के समापन के दिशा में बड़ा कदम है। यह इस्तीफा देश की जनता में बढ़ते असंतोष और आक्रोश का जीता जागता प्रमाण भी है। श्री राय ने इस बात पर जोर देकर कहा कि अब जवाबदेही के साथ शिक्षा के साथ ही अन्य विभागों में में भी सुधार की आवश्यकता है।
उन्होने स्पष्ट तौर पर चेतावनी देते हुए कहां कि केवल इस्तीफा देने से राष्ट्र नही बनता, इसके लिए सरकार को संवेदनशील भी होना होगा। और अपने तानाशाही रवैये में मूलभूत रूप से सुधार लानी होगी।
देश भर में जहां भी धरना प्रर्दशन हुए है और बेवजह छात्रो पर दण्डात्मक कार्रवाई एवं प्राथमिकी दर्ज हुई है।उसे तुरन्त सरकार के द्वारा वापस लिया जाये। कहां कि हमारे पास एक मजबूत शिक्षा प्रणाली हो जो हमे एक महान राष्ट्र बनाये अन्यथा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस हमेशा इस आंदोलन में छात्रो के साथ खड़ी रहेगी।
जब तक न्याय नही मिलेगा, मुहिम जारी रहेगा। निसंदेह यह जीत आंदोलन में भाग ले रहे सभी युवाओं के साथ साथ हमारे नेता राहुल गांधी की जीत है।उपरोक्त कार्यक्रम में मदन प्रसाद कुशवहा, मो. आसैदुरहमान खान, ऋषि सिंह, डॉ. जेयाउल हक, मो. आबिद हुसैन, सत्येन्द्र नाथ तिवारी, अमित कुमार, मो. नेयाज अहमद खान, धन्नंजय तिवारी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

