नहर में नहाने के दौरान 11 वर्षीय बच्चा लापता

नहर में नहाने के दौरान 11 वर्षीय बच्चा लापता
Facebook WhatsApp

एसडीआरएफ टीम तलाश में जुटी

संग्रामपुर। निकास नहर में नहाने के दौरान एक बच्चा डूबकर लापता हो गया। डूबे बच्चे बरियरिया टोला राजपुर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या चार गांव जलहा के राजेन्द्र सिंह का 11 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार बताया जाता है।

ग्रामीणों ने बताया कि गांव चार पांच बच्चे निकास नहर में नहाने रहे थे, तभी अकिंत गहरे पानी मे डूब गया। अन्य साथी चीखते- चिल्लाते गांव पहुंच घटना की जानकारी दिये, ग्रामीण पहुंच कर खोजबीन किए, लेकिन सफलता नही मिली।

ग्रामीणों ने सीओ को जानकारी दी। तत्पश्चात एसडीआरएफ की टीम पहुंच खोज में  जुटी है। डूबने की जानकारी मिलते ही गांव में मातम पसरा हुआ है। अंकित गांव के समीप स्थित स्कूल में कक्षा छठ का छात्र था। वह दो भाइयों व दो बहनों में सबसे बड़ा था।

 खबर लिखे जाने तक  शव  नहीं मिला  था।

मां रूबी देवी और छोटे छोटे भाई बहन का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलने पर उक्त पंचायत के मुखिया अर्चना देवी के प्रतिनिधि भूषण बैठा, ग्रामीण सह समाजसेवी भोला सिंह, रंजीत तिवारी ,संजय सिंह ने प्रशासन से मांग की है कि अंकित के शव की जल्द से जल्द तलाश कर परिजनों को सौंपा जाए। 

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page