पंचायत सरकार भवन में ग्रामीणों को सरकारी कार्यो में होगी सहूलियतः  विधायक

पंचायत सरकार भवन में ग्रामीणों को सरकारी कार्यो में होगी सहूलियतः  विधायक
Facebook WhatsApp

संग्रामपुर। पंचायत सरकार भवन में पंचायतवासियों को एक जगह सभी सरकारी  कार्यो कराने में सहूलियत मिलेगी। ग्रामीण को अब प्रखण्ड व अंचल कार्यालय के चक्कर नही लगाने पड़ेंगे।

उक्त बातें केसरिया विधायक शालिनी मिश्रा ने प्रखंड के पूर्वी मधुबनी पंचायत में करीब एक करोड़ तीस लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित पंचायत सरकार भवन का उद्घाटन के बाद अपने सम्बोधन में कही। भवन के उद्घाटन के साथ ही पंचायतवासियों को सरकारी योजनाओं और विभिन्न प्रशासनिक सेवाओं का लाभ पंचायत स्तर पर ही बेहतर तरीके से मिलने की उम्मीद जगी है।

अब पंचायत के लोगों को छोटी-छोटी सरकारी कार्यो के लिए प्रखंड व अंचल कार्यालय का चक्कर लगाने से काफी हद तक राहत मिलेगी। सरकार का उद्देश्य पंचायत स्तर पर अधिक से अधिक सुविधाएं उपलब्ध कराकर विकास कार्यों को गति देना है। बीडीओ मुकेश कुमार ने कहा कि पंचायत सरकार भवन के माध्यम से पंचायत स्तर पर विभिन्न विभागों की सेवाओं का बेहतर संचालन संभव होगा।

उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों एवं कर्मियों से भवन का सदुपयोग करते हुए आम लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी एवं सुगम तरीके से उपलब्ध कराने की अपील की। मुखिया प्रमिला देवी के प्रतिनिधि रामकरण महतो ने कहा कि पंचायत सरकार भवन के निर्माण से पंचायतवासियों को काफी सुविधा मिलेगी।

उन्होंने भवन निर्माण के लिए सरकार एवं संबंधित अधिकारियों के प्रति आभार जताते हुए पंचायत के विकास कार्यों को और तेज गति देने की बात कही। मौके पर श्रीभगवान गिरी, संजीव सिंह, जदयू नेता विनोद सिंह, पिंटू सिंह, संदीप कुमार, रामशंकर यादव, आलोक शर्मा, सुदामा आदि मौजूद थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page