घोड़ासहन कुरनिया माता मंदिर समिति के अध्यक्ष बने सुबोध कुमार उर्फ दारा सिंह
घोड़ासहन। भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र में सिद्धपीठ के रूप में प्रसिद्ध घोड़ासहन कुरनिया माता मंदिर परिसर में रविवार को मंदिर समिति के अध्यक्ष सहित विभिन्न पदों के चयन के लिए सार्वजनिक बैठक एवं चुनाव आयोजित किया गया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और श्रद्धालुओं ने भाग लिया। मंदिर की भव्यता, विकास, निर्माण कार्य, धार्मिक गतिविधियों के विस्तार तथा दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं की बेहतर सुविधाओं को लेकर चर्चा हुई। सर्वसम्मति से मंदिर के लंबे समय से सेवा कर रहे सुबोध कुमार उर्फ दारा सिंह को अध्यक्ष चुना गया।
वहीं मिश्रीलाल कुशवाहा को कोषाध्यक्ष और चंद्रिका मांझी सचिव बनाए गए। चयन की घोषणा होते ही उपस्थित लोगों ने माला पहनाकर एवं तालियों के साथ सभी पदाधिकारियों का स्वागत किया और मंदिर के सर्वांगीण विकास में सहयोग देने का संकल्प लिया। बैठक में सरपंच प्रतिनिधि अशरफ, पूर्व मुखिया ओम प्रकाश यादव, मंगल कुशवाहा, पैक्स अध्यक्ष सुभाष, जावेद अख्तर, रूपेश कुमार, रणधीर यादव, राहुल सिंह, वीरेंद्र कुशवाहा,देवव्रत यादव सहित गणमान्य लोग उपस्थित थे।

