गुरुपूर्णिमा पर पराम्बा शक्तिपीठ में होगा भव्य सद्गुरु व्यास पूजा महोत्सव

गुरुपूर्णिमा पर पराम्बा शक्तिपीठ में होगा भव्य सद्गुरु व्यास पूजा महोत्सव
Facebook WhatsApp

देशभर से जुटेंगे श्रद्धालु, 29 जुलाई को गुरुपूजन एवं महाभंडारा

मोतिहारी। गुरु-शिष्य परंपरा के पावन पर्व गुरुपूर्णिमा के अवसर पर  अंबिका नगर स्थित पराम्बाशक्तिपीठ में इस वर्ष भी भव्य सद्गुरु पूजा (व्यास पूजा) महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। पराम्बाशक्तिपीठ सेवा ट्रस्ट परिवार द्वारा आयोजित इस धार्मिक महोत्सव में स्थानीय श्रद्धालुओं के साथ देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में संत-महात्मा, शिष्य एवं भक्त भाग लेंगे।

गुरु पूर्णिमा का मुख्य आयोजन आषाढ़ शुक्ल पूर्णिमा, बुधवार 29 जुलाई 2026 को संपन्न होगा। इस अवसर पर अष्टादश पुराणों के रचयिता महर्षि वेदव्यास जी महाराज, हिमालयीय सिद्ध योगी एवं ब्रह्मलीन स्वामी बृजेन्द्रानन्द जी महाराज तथा वर्तमान पराम्बाशक्तिपीठाधीश्वर परम पूज्य स्वामी शक्तिशरणानन्द सरस्वती जी महाराज (योगीराज चंचल बाबा) के प्रति श्रद्धा अर्पित करते हुए गुरुपूजन किया जाएगा। दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालु अपने सद्गुरु के प्रति श्रद्धा, वंदन एवं समर्पण व्यक्त करेंगे।

Oplus_16908288

उल्लेखनीय है,कि गुरु पूर्णिमा महोत्सव के पूर्व 19 जुलाई से 27 जुलाई तक शक्तिपीठ परिसर में श्रीसीताराम-राधेश्याम अखंड नव दिवसीय नाम संकीर्तन का आयोजन किया जा रहा है।

रविवार को शक्तिपीठ में उपस्थित श्रद्धालुओं एवं पत्रकारों को संबोधित करते हुए पीठाधीश्वर स्वामी शक्ति शरणानन्द सरस्वती जी महाराज योगीराज चंचल बाबा ने कहा कि अध्यात्म, साधना एवं यज्ञ मानव को देवत्व की ओर ले जाने वाले श्रेष्ठ साधन हैं। आश्रम की गतिविधियों का केंद्र साधना, लोककल्याण और परोपकार है तथा मानव कल्याण एवं व्यक्तित्व विकास को विशेष महत्व दिया जाता है। वहीं कहा कि राष्ट्रभक्ति और राष्ट्र सुरक्षा प्रत्येक नागरिक का महत्वपूर्ण कर्तव्य है। राष्ट्र सुरक्षित रहेगा तभी समाज और नागरिकों का जीवन भी सुरक्षित एवं स्वस्थ रहेगा।

इस दिशा में कार्य करने के लिए उन्होंने भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें आशीर्वाद एवं धन्यवाद दिया। महोत्सव के क्रम में 28 जुलाई को पूर्वाह्न से श्री हनुमान आराधना एवं संत सम्मेलन आयोजित होगा। इसमें विभिन्न क्षेत्रों से आए संत-महात्मा धर्म, अध्यात्म, गुरु-भक्ति एवं सनातन संस्कृति पर अपने विचार व्यक्त करेंगे। 29 जुलाई को गुरुपूजन एवं विशाल महाभंडारा महोत्सव का मुख्य आकर्षण होगा। सुबह वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गुरुपूजन प्रारंभ होगा, जिसके उपरांत श्रद्धालु सद्गुरु का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे तथा महाभंडारे में प्रसाद ग्रहण करेंगे।

महोत्सव के दौरान स्कन्दपुराण, श्रीमद्भगवद्गीता एवं रामचरितमानस में वर्णित गुरु महिमा का भी स्मरण कराया जाएगा। इस अवसर पर प्रो. रामनिरंजन पांडेय, प्रो. सुरेश चंद्र प्रसाद, अरुण मिश्रा, संदीप कुमार, शैलेंद्र तिवारी, कमलेश प्रसाद, पराम्बाशक्तिपीठ सेवा ट्रस्ट के मुख्य सचेतक चंद्र किशोर पांडेय, प्रभुनाथ सिंह, नारद बाबा, मुख्य पुजारी दुर्गाशरण दास तथा दिग्विजय भारद्वाज सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page