लायंस डिस्ट्रिक्ट 322 ई का स्थापना समारोह ‘आरोहण’ संपन्न, रक्सौल लायंस क्लब को मिला सम्मान

लायंस डिस्ट्रिक्ट 322 ई का स्थापना समारोह ‘आरोहण’ संपन्न, रक्सौल लायंस क्लब को मिला सम्मान
Facebook WhatsApp

रक्सौल। लायंस डिस्ट्रिक्ट 322 ई का स्थापना समारोह “आरोहण” राजधानी पटना के ताज होटल में भव्य एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर देश-विदेश से आए लायंस पदाधिकारियों, गणमान्य अतिथियों एवं समाजसेवियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता लायनिस्टिक वर्ष 2026-27 की जिलापाल लायन संगीता नंदा ने की।

समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में केन्या से पधारे लायंस क्लब इंटरनेशनल (2026-2027) के प्रथम उपाध्यक्ष लायन डॉ. मनोज शाह एवं उनकी धर्मपत्नी लायन जेना शाह उपस्थित रहे। इसके अलावा पूर्व इंटरनेशनल डायरेक्टर लायन बी. के. लूथरा, बिहार सरकार के उप मुख्यमंत्री  विजय कुमार चौधरी, डॉ. झा,  बिमल जैन सहित कई पूर्व एवं वर्तमान गवर्नरों ने कार्यक्रम में सहभागिता की।

इस अवसर पर लायंस क्लब ऑफ रक्सौल के वरिष्ठ सदस्य लायन बिमल सर्राफ एवं लायन साइमन रेक्स को एलसीआईएफ में उत्कृष्ट योगदान के लिए एप्रिसिएशन अवार्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं (2026-2027) प्रथम उपजिलापाल लायन अविनाश चौधरी एवं द्वितीय उपजिलापाल लायन गीता शर्मा के साथ डिस्ट्रिक्ट के सभी पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ प्रथम लायंस क्लब अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष केन्या निवासी लायन डॉ मनोज शाह ने दिलाई।

मुख्य अतिथि लायन डॉ. मनोज शाह ने अपने संबोधन में लायनीज्म की भावना, मानव सेवा के महत्व तथा समाज के प्रति लायंस क्लब की जिम्मेदारियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। रक्सौल क्लब  से ही पूर्व अध्यक्ष लायन साइमन रेक्स एवं पूर्व सचिव लायन मोहम्मद निजामुद्दीन भी डिस्ट्रिक्ट कैबिनेट में जगह पाई है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page