घोड़ासहन में 6 किलो 590 ग्राम अफीम के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार
– बस स्टैंड में गई छापेमारी, 2 मोबाइल भी जब्त
घोड़ासहन।पुलिस ने शनिवार को एक बड़ी कार्रवाई के तहत दो तस्कर महिला तस्करो को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके पास से अफीम भी बरामद किया है । थानाध्यक्ष अमरजीत कुमार ने इसकी पुष्टि की है।
जानकारी के अनुसार घोड़ासहन थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि 2 महिलाएं अपने शरीर में अफीम छुपाकर घोड़ासहन बस स्टैंड से कहीं जाने वाली हैं। सूचना के सत्यापन एवं कार्रवाई के लिए वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर एक टीम का गठन किया गया।
टीम में राजस्व पदाधिकारी सकलदेव प्रसाद को शामिल किया गया। बस को चारों तरफ से घेरकर महिला पदाधिकारी एवं महिला बल के सहयोग से दोनों महिलाओं को बस से उतारकर तलाशी ली गई। इस क्रम में 06.590 किलोग्राम अफीम बरामद हुई।
इसमें 2-2 किग्रा के 2 पॉकेट, 500 ग्राम के 3 पॉकेट, 250 ग्राम के 4 पॉकेट एवं 90 ग्राम का 1 पॉकेट शामिल है। साथ ही 2 टच स्क्रीन मोबाइल भी बरामद किए गए। जिन तस्कर महिलाओ को गिरफ्तार किया है, सीमा देवी, पति गेनालाल सहनी साकिन- गुदरा, थाना- सुगौली, जिला- पूर्वी चंपारण, बदामी देवी, पति जनकधारी सहनी, साकिन- बैरटपुर, थाना- कलैया, जिला- बारा (नेपाल) शामिल है।
छापामारी दल मे मुख्य रुप से धनंजय कुमार निर्दोष, पर्यवेक्षी पदाधिकारी, थानाध्यक्ष अमरजीत कुमार, राजस्व पदाधिकारी सकलदेव प्रसाद,अभिषेक कुमार ( पुअनि), पूजा कुमारी (पुअनि), मुन्ना कुमार यादव, (परि.पु.अ.नि. ) एंव सशस्त्र बल शामिल थे। थानाध्यक्ष श्री कुमार ने बताया कि उक्त दोनों महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी गयी है।

