रक्तवीर रवि मस्कारा डंकन प्रशासन की ओर से किए गए सम्मानित

रक्तवीर रवि मस्कारा डंकन प्रशासन की ओर से किए गए सम्मानित
Facebook WhatsApp

रक्सौल।स्थानीय डंकन अस्पताल, रक्सौल में मस्करा ट्रस्ट के ट्रस्टी एवं सामाजिक कार्यकर्ता रवि मस्कारा को उनके 50 रक्तदान पूरा करने के उपलक्ष्य अस्पताल प्रशासन की ओर से सम्मानित किया गया। डंकन अस्पताल के प्रमुख डॉ. प्रभु जोसेफ ने मस्करा को प्रशस्ति पत्र देकर उन्हें सम्मानित किया। जबकि ब्लड बैंक इंचार्ज अनूप स्टीफ़न, डॉ. डेविड  की टीम ने शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर  रवि मस्कारा ने अपना 51 वां रक्तदान छौड़ादानो निवासी  देवेंद्र यादव के पुत्र के लिए किया।  मस्कारा ट्रस्ट के सदस्य  रवि मस्कारा ने बताया कि वह तथा उनकी संस्था के सैकड़ो सदस्य मिलकर लगातार जरूरतमंदों को रक्त की कमी को पूरा करने का प्रयास करते हैं।  एक स्वस्थ व्यक्ति हर 3 महीने पर रक्तदान कर सकता है,उन्होंने सभी युवा साथियों से अपील की कि अपने आसपास के ब्लड बैंक में जाकर लगातार रक्तदान करें।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page