सम्राट सरकार के 100 दिन पूरे होने पर स्कूली छात्राओं की रंगारंग प्रस्तुति

सम्राट सरकार के 100 दिन पूरे होने पर स्कूली छात्राओं की रंगारंग प्रस्तुति
Facebook WhatsApp

-डीएम सौरभ  सुमन यादव ने 10 सरकारी शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया

मोतिहारी। सम्राट सरकार  के 100 दिन पूर्ण होने के उपलक्ष्य मे शनिवार की शाम शहर के महात्मा गांधी प्रेक्षागृह मे रंगारंग सांस्कृतिक समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं ने देशभक्ति तथा लोक संस्कृति से जुड़े आकर्षक व मनोरम प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया। ग्रामीण परिधान में मंच पर मौजूद छात्राएं समूह गीत एवं समूह नृत्य के माध्यम से  अपनी लोक संस्कृति की अद्भुत झांकी पेश कर खूब वाहवाही बटोरी।

अंतिम प्रस्तुति जिले के नामचीन गायक कुमार बादल की रही।जिन्होंने अपने सधे हुए स्वर लहरियो में एक से बढ़कर एक गजलें पेश कर प्रेक्षागृह मे  मौजूद दर्शक- श्रोताओं को संगीत रस से सराबोर कर दिया। उनके साथ तबले पर अनुराग मिश्रा ने बेहद सधी हुई संगत की। सांस्कृतिक समारोह को खूबसूरत बनाने मे संगीत शिक्षक रत्ना प्रिया, माला कुमारी, कुंदन वत्स तथा विकास कुमार की अत्यंत सराहनीय भूमिका निभाई।

समारोह के अंत मे जिलाधिकारी  सौरभ सुमन यादव, अपर समाहर्ता  मुकेश कुमार सिन्हा, उप विकास आयुक्त डाॅ. प्रदीप कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी  राजन कुमार गिरि, वरीय उपसमाहर्ता  निधि कुमारी, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी फहद सिद्दीकी तथा वरीय संस्कृतकर्मी संजय पाण्डेय द्वारा सांस्कृतिक समारोह मे भाग लेने वाले सभी कलाकारो को सम्मानित किया। उक्त अवसर पर बेहतर सेवा देने के उपलक्ष्य मे जिलाधिकारी ने  सरकारी विद्यालयों के 10 शिक्षको को  प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page