गण्डक नदी में कटाव रोधी कार्य पर ग्रामीणों का विरोध, गुणवत्ता पर उठे सवाल

गण्डक नदी में कटाव रोधी कार्य पर ग्रामीणों का विरोध, गुणवत्ता पर उठे सवाल
Facebook WhatsApp

संग्रामपुर। संग्रामपुर प्रखंड के पुछरिया तिवारी टोला के समीप में गण्डक नदी चल रहे कटावरोधी कार्य का शनिवार को ग्रामीणों ने जोरदार विरोध किया। ग्रामीणों का आरोप है कि बांस रोलनिर्माण में निर्धारित तकनीकी मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है।

नतीजतन बाढ़ और तेज बहाव के दौरान पूरी संरचना के क्षतिग्रस्त होने की आशंका है। ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण में पतले और कमजोर बांसों का उपयोग किया जा रहा है।बांस साधारण रस्सी से बांधे जा रहे है। सभी का आरोप है कि यदि मजबूत एंकरिंग और मानक सामग्री का उपयोग नहीं हुआ तो बांस रोल पहली ही बाढ़ में ही बह सकता है।

फलस्वरूप इस कटावरोधी  कार्य से कोई फायदा होता नही दिख रहा है। विरोध के दौरान किरण देवी, चंद्रवती देवी, तितली कुंवर, सुगंती देवी, बच्ची देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। उन्होंने जल संसाधन विभाग से निर्माण सामग्री, स्वीकृत डिजाइन (डीपीआर) और गुणवत्ता की स्वतंत्र तकनीकी जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page