रोटरी क्लब की ओर से हृदय रोगी 2 बच्चे इलाज के लिए पश्चिम बंगाल भेजा गया 

रोटरी क्लब की ओर से हृदय रोगी 2 बच्चे इलाज के लिए पश्चिम बंगाल भेजा गया 
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। रोटरी क्लब ऑफ मोतिहारी ने  जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित दो  बच्चों का नि:शुल्क ऑपरेशन कराएगा। शनिवार को पीड़ित  2  बच्चो को परिजनों के साथ पश्चिम बंगाल रवाना किया गया।

बताते है कि नारायणा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पीटल, हावड़ा में उनका ऑपरेशन होगा। इसके पूर्व ज्ञानबाबू चौक स्थित अम्बिका डेंटल हॉस्पिटल में रोटरी क्लब की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्षता क्लब के निवर्तमान अध्यक्ष अभिमन्यु कुमार ने की।

बतौर मुख्य अतिथि पूर्व जिलापाल रो. बिंदु सिंह ने कहा कि रोटरी क्लब की सेवाएं लोगों को प्रेरित करती  है। जन्मजात हृदय रोग का उपचार महंगा व काफी जटिल है, लेकिन रोटरी पूरी प्रक्रिया का आर्थिक बोझ स्वयं उठाती  है। इस पहल के माध्यम से यह संदेश देने  का प्रयास किया गया है कि कोई भी बच्चा आर्थिक तंगी से उपचार से वंचित न रहें।

रो. डॉ. अमित (को-चेयरमैन गिफ्ट ऑफ़ लाइफ) ने कहा कि जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित बच्चों का ऑपरेशन रोटरी क्लब ऑफ मोतिहारी व नारायणा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पीटल, हावड़ा के सहयोग से नि:शुल्क होगा। पीड़ित बच्चों के साथ उनके अभिभावक भी गए हैं। उनके रहने व भोजन की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी। मौके पर पूर्व अध्यक्ष डॉ. विवेक गौरव सहित कई रोटेरियंस उपस्थित थे।

क्लब के सचिव राहुल अग्रवाल ने बताया कि जन्मजात हृदय रोग के इलाज  में प्रत्येक मरीज पर 4 से 5 लाख रुपए खर्च आता है। उन्होंने अपील किया  कि जिले के किसी बच्चे को दिल की बीमारी है, तो उनके अभिभावक रोटरी क्लब ऑफ मोतिहारी से संपर्क कर सकते है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page