बिदाई सह सम्मान समारोह में सीडीपीओ सदानंद की विदाई, सावित्री दास का स्वागत
घोड़ासहन।बाल विकास परियोजना घोड़ासहन कार्यालय में शुक्रवार को “बिदाई सह सम्मान समारोह” का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सदानंद दास, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी को उनके स्थानांतरण पर विदाई दी गई। जबकि सावित्री दास, नव पदस्थापित बाल विकास परियोजना पदाधिकारी को स्वागत एवं सम्मान किया गया।
इस अवसर पर सदानंद दास के कार्यकाल की सराहना की गयी । कहा गया कि उनके नेतृत्व में बाल विकास योजनाओं का लाभ जरूरतमंद बच्चों तक पहुंचा। श्री दास ने कहा कि परियोजना कार्यालय अतिशीघ्र कृषि भवन मे शिफ्ट हो जायेगा, जिससे कर्मियो को विभागीय दस्तावेजो के रख -रखाव तथा कार्यालय संचालन में हो रही परेशानियों से राहत मिलेगी। सावित्री दास के आगमन पर खुशी जताते हुए उम्मीद जताई की उनके अनुभव और मेहनत से परियोजना को नई गति मिलेगी।
समारोह के अंत में दोनों अधिकारियों को पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। मौके पर विभाग के अर्चना कुमारी, प्रखंड समन्वयक अमृता कुमारी , सुजीत कुमार दीपक, सुरेश प्रसाद, सुपरवाइजर संगीता कुमारी,नुतन कुमारी, स्वेता कुमारी के अलावे जदयू प्रखंड अध्यक्ष डा0 सच्चिदानंद कुशवाहा, बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष दिनेश कुमार, अजय सिंह , प्रमोद जायसवाल आदि उपस्थित थे।

